{"_id":"643ae428b7a83478d200e066","slug":"13-teachers-and-education-friends-absent-including-two-headmasters-ambedkar-nagar-news-c-13-1-185136-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो प्रधानाध्यापक समेत 13 शिक्षक व शिक्षामित्र गैैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो प्रधानाध्यापक समेत 13 शिक्षक व शिक्षामित्र गैैरहाजिर
Sat, 15 Apr 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी ब्लाॅक के स्कूलों में एक साथ हुआ औचक निरीक्षण बीएसए के नेतृत्व में की गई आकस्मिक जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। विकास खंड बसखारी के 135 परिषदीय विद्यालयों का शनिवार को बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह व सभी बीईओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो प्रधानाध्यापक समेत कुल 13 शिक्षक व अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर एक दिन का वेतन व मानदेय रोकते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को परखने व योजनाओं का बेहतर संचालन तय करने के लिए शनिवार को विभागीय अधिकारी अलग अलग क्षेत्रों से बसखारी पहुंच गए। इसके बाद एक साथ अलग अलग क्षेत्रों में निकलकर ब्लाक के सभी परिषदीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इसमें मलिकपुर में प्रधानाध्यापक सरफराज हुसैन व जैनुद्दीनपुर में प्रधानाध्यापिका नीता सिंह अनुपस्थित रहे। बेलापरसा में सहायक अध्यापक निशा गुप्ता, डिहवा में सहायक अध्यापक प्रवीन कुमार, हंसवर में सहायक अध्यापिका सोनिका यादव, मलिकपुर में सहायक अध्यापिका ज्योति यादव, गोहिला में सहायक अध्यापिका कमला प्रसाद यादव व बसहिया में सहायक अध्यापक शिवशंकर अनुपस्थित मिले। हंसवर में अनुदेेशिका बिंदू कुमारी, बेलापरसा में शिक्षामित्र विद्यावती यादव, कुसुमा देवी व अराधना मौर्या तथा गोहिला में अनुचार प्रमोद कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी अनुपस्थित शिक्षकों का का एक दिन का वेतन व शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया गया है। जवाब संतोषजनक न रहा तो आगे उसके अनुरूप निर्णय लिया जाएगा।