फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   13 additional buses will operate on Holi

Ambedkar Nagar News: होली पर संचालित होंगी 13 अतिरिक्त बसें

Tue, 19 Mar 2024 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
13 additional buses will operate on Holi
अंबेडकरनगर। दिल्ली, कानपुर व लखनऊ समेत अन्य बड़े शहरों व राज्यों में रहने वाले लोग परिवार के साथ होली पर्व की खुशियां मना सकें इसके लिए परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। 22 मार्च से संबंधित शहरों के लिए 13 अतिरिक्त बसों का संचालन अकबरपुर डिपो से किया जाएगा। यह सुविधा 31 मार्च तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

परिवार के साथ होली पर्व की खुशियां मनाने के लिए दूरदराज के शहरों व राज्यों में रहने वाले लोगों ने अपने-अपने घरों की तरफ रुख करना प्रारंभ कर दिया है। ऐसे लोगों के लिए परिवहन निगम ने बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। एआरएम कार्यालय के अनुसार होली पर्व को देखते हुए 22 मार्च से 13 अतिरिक्त बसों का संचालन अकबरपुर बस डिपो से होगा।
विज्ञापन

इसमें दिल्ली के लिए तीन, कानपुर के लिए चार व लखनऊ के लिए छह अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा आजमगढ़, मऊ व बलिया के लिए अतिरिक्त बसों का तो संचालन नहीं होगा लेकिन बसों के फेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में शामिल 65 बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच एआरएम सीवी राम ने बताया कि 22 मार्च से अकबरपुर बस स्टेशन से 13 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यह सेवा 31 मार्च तक जारी रहेगी। इसके अलावा बेड़े में शामिल 65 बसों का पूर्व की तरह ही संचालन होगा। बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संबंधित क्षेत्र के लिए संख्या बढ़ाई जाएगी या फिर फेरों की संख्या में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed