{"_id":"687537ce57289dab070e224a","slug":"12-lakh-rupees-recovered-by-selling-mortgaged-land-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-138530-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बंधक जमीन को बेचकर वसूल लिए 12 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बंधक जमीन को बेचकर वसूल लिए 12 लाख रुपये
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर क्षेत्र में बंधक रखी भूमि को पाक-साफ बताकर रजिस्ट्री कर 12 लाख रुपये वसूल लिए गए। बैंक से रिकवरी का नोटिस आया तो पीड़ित को जानकारी हुई। पीड़ित बुद्धराम की गुहार पर न्यायालय के निर्देश पर मालीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आजमगढ़ जिले के सरैया रत्नावे के मूल निवासी बुद्धराम ने शिकायती पत्र में बताया कि वह दिल्ली में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। वर्ष 2022 में वह अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर क्षेत्र में मकान बनाने के लिए भूमि तलाश रहे थे। जौनपुर जिले के तिसौली निवासी विमलेश कुमार यादव ने गुवांवा जमालपुर की गाटा संख्या 656 रकबा 19 एयर भूमि बेचने का प्रस्ताव दिया था। विश्वास में लेकर विमलेश ने 29 सितंबर 2022 को 12 लाख रुपये में रजिस्ट्री करा दी।
बुद्धराम को 31 दिसंबर 2024 को बैंक से नोटिस मिला, जिससे पता चला कि रजिस्ट्री से पहले ही विमलेश ने उस भूमि पर एसबीआई टांडा शाखा से 20 लाख रुपये का ऋण लिया था और भूमि को बंधक बना दिया था। बैंक अब ऋण न चुकाने पर भूमि नीलाम करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होते ही पीड़ित ने मालीपुर थाने से लेकर एसपी तक शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। विवश होकर न्यायालय की शरण ली। आरोप है कि विपक्षी पूर्व में पुलिस विभाग में कार्यरत था, लेकिन भ्रष्टाचार के चलते बर्खास्त हो चुका है। थाना प्रभारी स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैै।