फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12 buses will run for Delhi from today

Ambedkar Nagar News: दिल्ली के लिए आज से चलेंगी 12 बसें

Fri, 17 Oct 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
12 buses will run for Delhi from today
अकबरपुर डिपो में खड़ी बसें।
अंबेडकरनगर। दीपावली के त्योहार में हर कोई अपने घर पहुंचना चाहता है। ऐसे में 12 दिनों तक रोडवेज की सभी बसें ऑन रोड रहेंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दीपावली और छठ पर्व पर घर आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने विशेष योजना तैयार की है।
विज्ञापन


अकबरपुर डिपो से प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन 18 अक्तूबर से शुरू होकर छठ पर्व तक होगा। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली के लिए 12, आजमगढ़ के लिए 40, प्रयागराज के लिए 20 और बनारस के लिए पांच बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ, दिल्ली, गोरखपुर, प्रयागराज और कानपुर जैसे बड़े शहरों के लिए चलने वाली रोडवेज बसें अब अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को उनके गांव और कस्बों तक पहुंचाने के लिए सामान्य रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा। त्योहारों के मद्देनजर रोडवेज स्टेशनों पर सफाई, पेयजल और बैठने की व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग का निर्देश है कि जहां यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां तत्काल बसें भेजी जाएंगी। सभी डिपो को कुल बसों की 10 प्रतिशत संख्या रिजर्व में रखने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रोत्साहन योजना का मिलेगा लाभ

त्योहारी सीजन में अतिरिक्त सेवाएं देने वाले चालकों और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी चलाई जा रही है। इस योजना के तहत, अगर चालक या परिचालक 13 दिन और प्रतिदिन कम से कम 300 किलोमीटर की दूरी तय करता है, तो उसे 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।



जरूरत पर बढ़ेंगे फेरे

दीपावली और छठ पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए डिपो से राजेसुल्तानुपर, टांडा, जहांगीरगज, बसखारी, जलालपुर और अन्य रूटों के लिए अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भी फेरे बढ़ाएं जाएंगे।
- हरिओम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed