फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12.15 km will be made from 2.5 billion. long bypass

ढाई अरब से बनेगा सवा 12 किमी. लंबा बाईपास

Thu, 22 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
12.15 km will be made from 2.5 billion. long bypass
अंबेडकरनगर। राज्य सरकार ने जिला मुख्यालय पर लगभग ढाई अरब की लागत से बनने वाले बाईपास मार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल ने इसे विधिवत हरी झंडी दे दी। अब जल्द ही प्रथम किस्त की राशि निर्गत हो जाने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड लगभग सवा 12 किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग का निर्माण कराएगा। इस बाईपास के बनने से जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या से होकर अंबेडकरनगर जनपद के बसखारी बाजार तक राज्य सरकार ने बीते दिनों फोरलेन मार्ग निर्माण की घोषणा की थी। अयोध्या के अन्य हिस्सों से राष्ट्रीय राजमार्ग व फोरलेन मार्ग जुड़े हुए हैं। लेकिन अंबेडकरनगर जाने वाला मार्ग टू लेन का ही था। बसखारी बाजार के बाहर से टांडा से होकर आजमगढ़ तक जाने वाला नेशनल हाईवे गुजर रहा है। प्रस्ताव आया कि यदि अयोध्या से बसखारी तक के मार्ग का निर्माण फोरलेन करा दिया जाए तो कई जनपदों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ही फोरलेन मार्ग निर्माण की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

मार्ग निर्माण शुरू होता, इसके पहले ही अंबेडकरनगर जनपद के जिला मुख्यालय अकबरपुर व बसखारी समेत अयोध्या जनपद के गोसाईगंज व मया बाजार में बाईपास मार्ग निर्माण की मांग शुरू हो गई। क्योंकि इन जगहों पर मुख्य बाजार के बीच से ही होकर मार्ग गुजर रहा है। ऐसे में फोरलेन मार्ग निर्माण से या तो ज्यादा तोड़फोड़ करनी पड़ती या फिर मार्ग को सकरा करना पड़ता। चार बाजारों में बाईपास मार्ग निर्माण को लेकर आवाज उठने के बीच पहली सफलता बसखारी को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा विधायक संजू देवी के विशेष प्रयास से राज्य सरकार ने बसखारी में बाईपास निर्माण की घोषणा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से काफी पहले ही कर दी थी। जिला मुख्यालय, मया बाजार व गोसाईगंज में भी बाईपास निर्माण को अनुमति देने की प्रक्रिया तेजी से अपनाई जा रही थी। कई माह पहले ही यह तय हो गया था कि इन तीनों बाजारों में भी बाईपास मार्ग का निर्माण होगा।
इस बीच बुधवार को राज्य सरकार ने तीनों जगहों पर बाईपास निर्माण की घोषणा कर दी। राज्य मंत्रिपरिषद ने इसे विधिवत मंजूरी दी। इस बाईपास के बनने से अयोध्या से होकर आजमगढ़, मऊ, बलिया व गाजीपुर से आवागमन करने वाले यात्रियों तथा वाहन चालकों को काफी सुविधा होगी।
अयोध्या-अकबरपुर मार्ग स्थित ग्लोबल विज्डम के निकट से बाईपास मार्ग का निर्माण शुरू होगा। यह अकबरपुर गौहनिया मार्ग, अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग होते हुए टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटरिया याकूबपुर मार्ग पर जुड़ेगा। यहां से होता हुआ बाईपास मार्ग अकबरपुर बसखारी मार्ग पर टाटा मोटर्स शोरूम के निकट निकलेगा। कुल 12 किलोमीटर 300 मीटर लंबे इस फोरलेन मार्ग के निर्माण के लिए 2 अरब 51 करोड़, 58 लाख 59 हजार रुपये की लागत निर्धारित की गई है। इसमें सिविल वर्क के लिए 1 अरब 44 करोड़ 53 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। जबकि अन्य कार्यों के लिए अलग-अलग धनराशि निर्धारित है।
बसखारी में शुरू हो चुका है निर्माण
अयोध्या से बसखारी तक के फोरलेन मार्ग निर्माण के क्रम में बसखारी बाजार में बाईपास की घोषणा पहले की जा चुकी है। उसका निर्माण शुरू हो गया है। लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों की भूमि का ही बैनामा होना शेष है। ऐसे में ज्यादातर किसानों की भूमि का बैनामा हो चुका है। कार्यदायी संस्था की तरफ से निर्माण के कार्य भी शुरू करा दिए गए हैं। मिट्टी पटाई का कार्य कराया जा रहा है।

रेलवे लाइन पर दो जगह बनेंगे ओवरब्रिज
अकबरपुर-अयोध्या मार्ग से होकर अकबरपुर टांडा मार्ग पर निकलने वाले नए प्रस्तावित बाईपास मार्ग के बीच से दो जगह रेलवे लाइन गुजर रही है। अकबरपुर अयोध्या मार्ग से लेकर अकबरपुर गौहनिया मार्ग के बीच में अकबरपुर से अयोध्या तक जाने वाली रेलवे लाइन पड़ रही है। जबकि अकबरपुर गौहनिया मार्ग से लेकर अकबरपुर टांडा मार्ग तक जिस बाईपास का निर्माण होगा, उसके बीच में अकबरपुर से टांडा तक रेल लाइन जा रही है। इन दोनों रेलवे लाइन पर राज्य सेतु निगम रेलवे की सहमति से ओवरब्रिज का निर्माण कराएगा। राज्य सरकार ने लगभग ढाई अरब के निर्माण को जो मंजूरी दी है, उसके अतिरिक्त इन पुलों के निर्माण पर राशि खर्च होगी। उसके लिए अलग से राशि को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed