फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   116 complainants reached the police station, only 28 got justice

Ambedkar Nagar News: 116 फरियादी पहुंचे थाने, 28 को ही मिला न्याय

Sat, 13 Jul 2024 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
116 complainants reached the police station, only 28 got justice
अंबेडकरनगर। शनिवार को जनपद के सभी थानोंं पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 116 फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे, लेकिन 28 शिकायतोंं का ही निस्तारण पुलिस व राजस्व के अधिकारी करा सके।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने लोगोंं की समस्याएं सुनीं। इसके अलावा विवेचकोंं को धीमी गति से विवेचना करने को लेकर जमकर फटकार भी लगाई। कहा यदि समय से विवेचना नहीं हो जाएगी, तो पीड़ित को न्याय मिलने में देरी होगी। लंबित विवेचनाओं को माह के अंत तक निस्तारण कराने की हिदायत दी। यहां अकबरपुर के बरधाभिउरा गांव के रमापति गांव में बने चकरोड की पैमाइश कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन संबंधित कानूनगो के नहीं होने पर उनको मायूस लौटना पड़ा। नौ शिकायतों में चार का ही मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष पांच के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर निस्तारण कराने की हिदायत अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन

बेवाना में तीन, सम्मनपुर में छह, टांडा में आठ, महरुआ और आलापुर में छह-छह शिकायतोंं में से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। अलीगंज में पांच में एक, इब्राहिमपुर में चार में एक, हंसवर में तीन में एक, जैतपुर में आठ में एक, कटका थाने में पांच में एक, जहांगीरगंज मेंं 12 मेंं से दो राजस्व व एक पुलिस समेत तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। भीटी में में पांच में एक, मालीपुर में सात में से छह फरियादियोंं की समस्याओंं का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed