{"_id":"63309fc7cc65123d40030cdb","slug":"1129-couples-will-have-mass-marriage-ambedkar-nagar-news-lko6500778149","type":"story","status":"publish","title_hn":"1129 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1129 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक पखवाड़ा मनाए जाने को लेकर कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन ने जिले के सभी नौ विकास खंडों के अलावा जिला पंचायत, तीन नगर पालिका व दो नगर पंचायत को इस अभियान के तहत 1129 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कराने का लक्ष्य दिया है। इसे लेकर अपर मुख्य अधिकारी, बीडीओ व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सीडीओ अनुराज जैन ने बताया कि शासन का निर्देेश है कि 25 नवंबर को जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इसमें सभी नौ विकास खंडों अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, भियांव, टांडा, बसखारी, रामनगर व जहांगीरगंज को 101-101 जोड़ों, तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा को 51-51 जोड़ों तथा नगर पंचायत किछौछा व इल्तिफातगंज को 21-21 एवं जिला पंचायत को 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है। ऐसे में सभी विभागों को इस कार्य के लिए युद्ध स्तर पर जुटना होगा।
सीडीओ ने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही इसके लिए बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सभी विभागों को अपना लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से तैयारियां तेजी से शुरू कर देनी चाहिए।