फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1117 Kotdars will soon get arrears of 88 lakhs

Ambedkar Nagar News: 1117 कोटेदारों को जल्द मिलेगा 88 लाख का बकाया

Fri, 02 Jun 2023 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
1117 Kotdars will soon get arrears of 88 lakhs
अंबेडकरनगर। नवंबर 2022 में राशन वितरण करने के लाभांश का वितरण शुरू हो गया है। शासन से 1117 कोटेदारों के लिए 88 लाख 53 हजार 230 रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। जिला आपूर्ति विभाग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद कोटेदारों के खाते में धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टांडा व बसखारी ब्लॉक के कोटेदारों के खाते में लाभांश की धनराशि पहुंच भी गई है।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कार्डधारकों तक राशन पहुंचाने के लिए कोटेदारों को प्रति क्विंटल राशन वितरण करने पर सरकार की तरफ से 90 रुपये का भुगतान किया जाता है। नवंबर 2022 में कोटेदारों द्वारा वितरित किए गए राशन के लाभांश का भुगतान अब हो रहा है। जिले में 1126 कोटे की दुकान हैं। इसमें से नौ दुकान निलंबित चल रही हैं। इन कोटों के संचालन का जिम्मा बगल के कोटेदारों को सौंपा गया है।
विज्ञापन

राशन की उठान जिले में नौ ब्लॉक व सात नगर निकाय के माध्यम से होती है। टांडा में 129 कोटेदारों का नौ लाख 72 हजार 872 रुपये, बसखारी में 91 कोटेदारों का 7 लाख 92 हजार 22 रुपये, जहांगीरगंज में 119 कोटेदारों का 7 लाख 87 हजार 328 रुपये, रामनगर में 118 कोटेदारों का 8 लाख 66 हजार 106 रुपये, जलालपुर में 140 कोटेदार का 11 लाख 37 हजार 753 रुपये, भियांव में 105 कोटेदार का 8 लाख 14 हजार 505, अकबरपुर में 139 कोटेदार का 11 लाख 363 रुपये, कटेहरी में 100 कोटेदारों का 8 लाख 17 हजार 10 रुपये, भीटी में 100 कोटेदारों का 6 लाख 67 हजार 696 रुपये का भुगतान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह इल्तिफातगंज नगर पंचायत के 3 कोटेदारों का 51 हजार 633, किछौछा के छह कोटेदारों का 57 हजार 407, टांडा में 30 कोटेदारों का 3 लाख 7 हजार 273 रुपये, जलालपुर नगर में 9 कोटेदार का एक लाख 21 हजार 455, अकबरपुर नगर के 35 कोटेदारों का 3 लाख 59 हजार 743 रुपये का जल्द भुगतान होगा।

जल्द होगा बकाया भुगतान
कोटेदारों को नवंबर माह के लाभांश की रकम उनके खाते में भेजी जा रही है। पूरा भुगतान होने के बाद दिसंबर माह के भुगतान के लिए फीडिंग कराई जाएगी। शासन के निर्देशानुसार लाभांश के भुगतान के लिए फीडिंग कराई जाती है। - अखिलेश श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed