{"_id":"61a270cddbaa9a1797287ca7","slug":"11-youth-donated-blood-in-hanswar-ambedkar-nagar-news-lko606386114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसवर में 11 युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसवर में 11 युवाओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अमृत महोत्सव के तहत सक्षम संस्था ने शनिवार को हंसवर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। दुर्गा माता मंदिर के निकट आयोजित शिविर में 11 युवाओं ने रक्तदान किया। इसमें कृपाशंकर, नारद विश्वकर्मा, सुग्रीव कनौजिया, प्रवीण पाल, सुशांत यादव, राजेश कुमार सोनी, पदमाकर सोनी, चंद्रेश सोनी, राजेश कुमार, योगेश साहू, रजनीश सोनी आदि रक्तदान कर महादानी बने।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मानस वर्मा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दूसरा कोई दान नहीं है। सभी स्वस्थ युवाओं को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। नियमित रक्तदान से न सिर्फ समाज सेवा हो जाती है, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। रक्तदान शिविर को संपन्न कराने में मेडिकल कॉलेज के डॉ. सिद्धांत त्रिपाठी, दीपक नाग, राजकुमार, बाबूराम वर्मा, अखिलेश चौहान व खुशीराम आदि ने विशेष योगदान दिया। डॉ. सिद्धांत ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि युवाओं को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। युवाओं के सहयोग से ही रक्त के अभाव में होने वाली मौतों को रोका जा सकता है।