{"_id":"623e0c9298104b1ea8576663","slug":"11-year-old-chaitanya-got-the-title-of-black-belt-ambedkar-nagar-news-lko623133811","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल के चैतन्य को मिला ब्लैक बेल्ट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 साल के चैतन्य को मिला ब्लैक बेल्ट का खिताब
विज्ञापन
अंबेडकनगर के पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में मेधावी को सम्मानित करते एसपी आलोक प्रियदर्शी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में कक्षा पांच के छात्र चैतन्य शिखर ने महज 11 वर्ष की उम्र में ही कुकीवान कोरिया से ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट का खिताब हासिल करने की सफलता पाई है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में छात्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र व कोच कामेश शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में आगे और भी सफलताएं इंतजार कर रही हैं।
अकबरपुर नगर के शहजादपुर निवासी चैतन्य शिखर ने अपने ताइक्वांडो की यात्रा जुलाई 2017 में कक्षा यूकेजी में प्रवेश लेने के साथ ही शुरू कर दी थी। इसके बाद देश व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में चैतन्य अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहे। अब उन्हें मात्र 11 वर्ष की उम्र में ब्लैक बेल्ट की महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करने की सफलता मिली है। पिता मृत्युंजय व मां अर्चना अग्रहरि ने बताया कि कोविड संक्रमण के चलते प्रतियोगिताएं प्रभावित थीं। अन्यथा चैतन्य को और पहले ही ब्लैक बेल्ट का खिताब मिल जाता। फिर भी इस उम्र में उसने यह उपलब्धि हासिल कर न सिर्फ परिवार व विद्यालय वरन जनपद का नाम रोशन किया है।
चैतन्य की इस उपलब्धि पर इस बीच शुक्रवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चैतन्य ने एसपी के सामने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया। एसपी ने छात्र व उनके कोच कामेश शर्मा की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आगे भी बेहतर प्रयास जारी रखना होगा। कोच ने एसपी को बताया कि विश्व ताइक्वांडो महासंघ कोरिया ब्लैक बेल्ट की उपाधि देता है। जिसे चैतन्य ने कम उम्र में पाने का काम किया है। उधर सेंट पीटर्स स्कूल के फादर विल्सन, शिक्षक सेबिस्टयन सीएस, सिस्टर एंटोनिया, अमित श्रीवास्तव, अवधेश मौर्य के अलावा खिलाड़ी असलम मोहम्मद, कान्हा श्रीवास्तव व शुभम आदि ने बधाई दी है।