{"_id":"6ada399d1b6cdc4e720cb9ad","slug":"11-volleyball-players-selected-during-the-trial-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-167641-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रायल में वॉलीबॉल के 11 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रायल में वॉलीबॉल के 11 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
एकलव्य स्टेडियम में वॉलीबाल ट्रायल में गोल करने की कोशिश करते खिलाड़ी। स्रोत खिलाड़ी
अंबेडकरनगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ियों का चयन बृहस्पतिवार को एकलव्य स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में 10 मुख्य और एक आरक्षित खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी 23 अक्तूबर को अयोध्या स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
जिला खेल अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी के अनुसार, एकलव्य स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में शामिल कराने के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, अयोध्या मंडल को पत्र भेजा गया है। मुख्य खिलाड़ियों में सर्वेश कुमार, फहीम खान, अंकुर विश्वकर्मा, दीपक, सुमित, सोनू, अर्पित दूबे, राहुल पांउेय, सचिन और आनंद शर्मा शामिल हैं। वहीं, प्रांजल द्विवेदी को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।
जिला खेल कार्यालय की ओर से खिलाड़ियों को मंडलीय चयन ट्रायल में शामिल करने के लिए पत्राचार किया गया है। अब चयनित खिलाड़ी अयोध्या में होने वाले ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।