फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   11 people found Corona positive

11 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 04 Apr 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
11 people found Corona positive
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना की रफ्तार दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। मौजूदा समय में जिले में 42 एक्टिव केस हैं, जबकि 7 ठीक होकर घर जा चुके हैं। उधर, जिले में लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से आह्वान किया कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को जहां कोरोना संक्रमण के 10 मामले सामने आए थे, वहीं रविवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए। डॉ. आशुतोष ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में महिला, टांडा विकास खंड के परसन का पूरा में युवती, बसखारी विकास खंड के जल्लापुर साबुकपुर में युवक, अकबरपुर ब्लॉक के मोहनपुर गिरंट में युवक, इसी विकास खंड के घरगूपुर निवासी बुजुर्ग, इसी विकास खंड के सुल्तानपुर खुद्र में युवक, भीटी विकास खंड उमरा निवासी बालक, जलालपुर विकास खंड के मंसूरपुर निवासी महिला, रामनगर विकास खंड के नसीरपुर निवासी महिला, कटेहरी विकास खंड के कटेहरी निवासी महिला व टांडा विकास खंड के खासपुर की महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी मरीजों को होम क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को 11 नए मामले सामने आने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 49 हो गए हैं। मौजूदा समय में 42 एक्टिव केस हैं, जबकि 7 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। बताया कि जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं, उन क्षेत्रों की बैरिकेडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed