फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   11 people found and Corona positive

11 लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 07 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
11 people found and Corona positive
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी कोरोना के 11 मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित पाए गए, वहां कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए नागरिकों को कोरोना से जंग जीतने के लिए जागरूक किया गया। कहा गया कि कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए थे, तो बुधवार को 11 कोरोना संक्रमित सामने आए। डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि जारी की गई जांच रिपोर्ट के अनुसार एनटीपीसी टांडा में युवक, महबूबगंज टांडा में युवक, आमीपुर भीटी में वृद्धा, विकासनगर बसखारी में युवक, खेमापुर में बुजुर्ग महिला, अंबेडकरनगर की केएमयू में किशोरी, जहांगीरगंज के करौती रामदीन में अधेड़, रामनगर में युवक, वृद्ध व युवक, जहांगीरगंज में वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, वहां कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूक किया गया। अपील की गई कि घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करें। साथ ही बढ़-चढ़कर टीका भी लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed