{"_id":"6af4a1bd383b05265805ae86","slug":"teams-will-assess-the-hygiene-and-safety-of-female-students-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-168926-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छात्राओं की स्वच्छता व सुरक्षा की जांच करेंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छात्राओं की स्वच्छता व सुरक्षा की जांच करेंगी टीमें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में छात्राओं के लिए माहवारी स्वच्छता संबंधी सुविधाओं की जांच होगी। इसके लिए बीएसए और डीआईओएस ब्लॉक व तहसीलवार शिक्षकों की टीमें गठित कर निरीक्षण कराएंगे। शासन के निर्देश पर होने वाली जांच में सैनिटरी पैड की उपलब्धता, निशुल्क वितरण और सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था परखी जाएगी।
निरीक्षण टीमें देखेंगी कि छात्राओं को नियमित और आपात स्थिति में सैनिटरी पैड उपलब्ध हो रहे हैं या नहीं। वेंडिंग मशीन अथवा नामित शिक्षक के माध्यम से वितरण की व्यवस्था भी जांची जाएगी। पैड जैव-अनुकूल और कंपोस्ट किए जा सकने वाले मानकों के अनुरूप होने चाहिए।
इसके अलावा छात्राओं के लिए अलग और सुरक्षित शौचालय, पानी, साबुन, दरवाजों में कुंडी और खिड़कियों की उपलब्धता भी देखी जाएगी। स्कूलों में बने माहवारी स्वच्छता कॉर्नर में पैड, इनरवियर, अतिरिक्त यूनिफार्म और जागरूकता संबंधी पोस्टर होने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधाएं भी परखेंगे
निरीक्षण के दौरान दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुगम शौचालय, सफाई कर्मियों की तैनाती और वैकल्पिक सफाई व्यवस्था की भी जांच होगी। शिक्षकों को माहवारी स्वच्छता संबंधी विषयों पर मिले प्रशिक्षण और विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी जुटाई जाएगी। डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर निरीक्षण के लिए समिति गठित की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट से जुड़े एक मामले के संदर्भ में जारी निर्देशों के तहत स्कूलों में मिलने वाली कमियों के कारण दर्ज किए जाएंगे। साथ ही कमियों को दूर करने के लिए समय-सीमा तय की जाएगी।