फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10,000 vehicles pass by every day, the city groans with traffic jams

Ambedkar Nagar News: हर दिन गुजरते 10 हजार वाहन, जाम से कराहता शहर

Sun, 23 Nov 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
10,000 vehicles pass by every day, the city groans with traffic jams
अकबरपुर के अयोध्या रोड पर लगाता जाम।
अंबेडकरनगर। शहर की सड़कों पर हर रोज जाम से जूझ रहे आमजन के लिए यातायात अब बड़ी समस्या बन चुका है। सड़क सुरक्षा को लेकर दावा चाहे जितने किए जाएं, लेकिन शहर के भीड़भाड़ वाले तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल न होना लोगों की परेशानी लगातार बढ़ा रहा है। आधुनिक दौर में भी यातायात हाथ के इशारों पर चलता है, जिससे रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर पहुँचने वाली भीड़, एंबुलेंस और आम नागरिक सभी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


शहर के बीच से गुजरने वाला मार्ग जहां रोडवेज बस स्टेशन भी स्थित है सबसे ज्यादा दबाव झेलता है। बाईपास बनने के बाद भी बड़ी संख्या में चारपहिया वाहन शहर के भीतर से ही गुजर रहे हैं। ट्रैफिक सिग्नल न होने से वाहन चालक मनमानी करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ता है। लोग सवाल कर रहे हैं कि मेडिकल कॉलेज, बाईपास और फोरलेन जैसी बड़ी परियोजनाएं पूरी हो गईं, तो फिर शहर को जाम से राहत देने वाले ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम अब तक क्यों लंबित है।
विज्ञापन

रोज गुजरते हैं 10 हजार बाहरी वाहन
उप संभागीय परिवहन कार्यालय के अनुसार जिले में 4 लाख 50 हजार वाहन पंजीकृत हैं। इनमें करीब 1200 स्कूल वाहन भी शामिल हैं। इसके साथ ही 10 हजार से अधिक बाहरी वाहन हर दिन शहर से होकर गुजरते हैं। इससे शहर की संकरी सड़कों पर घंटों तक जाम लगा रहता है। लोगों का कहना है कि यदि ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएं तो जाम से राहत मिलेगी, समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिराहों पर रोज लग रहा जाम
अकबरपुर रोडवेज तिराहा, शहजादपुर, दोस्तपुर तिराहा, पहितीपुर, तहसील तिराहा और पटेलनगर तिराहे पर सुबह-शाम घंटों जाम लगता है। बीते माह तहसील तिराहे पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, लेकिन ट्रैफिक सिग्नल न होने के कारण इनका खास असर नजर नहीं आ रहा है। लोगों की मांग है कि इन सभी तिराहों पर ट्रैफिक लाइट तत्काल लगाई जाए।


व्यापारियों को भी नुकसान
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता का कहना है कि जाम के कारण न केवल जनता परेशान होती है, बल्कि व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्राहक दुकान तक समय से नहीं पहुंच पाते। वहीं जिले में यातायात संभालने के लिए महज 4 टीएसआई, ए18 मुख्य आरक्षी और 28 कांस्टेबल तैनात हैं। इतनी सीमित फोर्स के सहारे बढ़ते वाहन दबाव को संभालना मुश्किल होता जा रहा है।



ट्रैफिक लाइटें लगवाई जाएंगी
शहर में जाम एक बड़ी समस्या है। ट्रैफिक सिग्नल लगवाने को लेकर पत्राचार किया जा रहा है। अनुमति मिलते ही शहर के प्रमुख तिराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगवा दी जाएंगी।

नीतेश तिवारी, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed