फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 Workers of Bheem Army Arrested

धारा 144 के उल्लंघन में भीम आर्मी के दस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भेजे गए जेल

Thu, 26 Dec 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
10 Workers of Bheem Army Arrested
फोटो-25, अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन करते भीम आर्मी के पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर ले ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जुमे की नमाज से एक पहले यानी गुरुवार को एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध मुखर होता दिखा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कलेक्ट्रेेट के पास पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। काफी हंगामा होने लगा तो पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने समझाने का प्रयास किया। एएसपी अवनीश मिश्र व सीओ धर्मेंद्र सचान ने धारा 144 लागू होने की जानकारी भी दी। इसके बावजूद ये लोग मानने को तैयार नहीं हुए। बात और न बिगड़े इस वजह से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद माहौल शांत हुआ। बाद में धारा 144 के उल्लंघन में केस दर्जकर इन्हें जेल भेज दिया गया। जेेल भेजे जाने वालों में संगठन के मंडल व जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। उधर, शुक्रवार को लेकर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात करने के साथ ही धार्मिक स्थलों की भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

सीएए को वापस लिए जाने व भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को तत्काल रिहा करने की मांग को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के पास गुरुवार को प्रदर्शन प्रस्तावित किया था। इसे देखते हुए सुबह से ही कलेक्ट्रेट के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार था। इसके बावजूद संगठन के लोग सड़क पर निकल पड़े। कलेक्ट्रेट की तरफ जाने वाले अस्पताल मोड़ के पास ही संगठन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को रोक लिया गया।
विज्ञापन

इस पर इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही यहीं धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने उन्हें समझाया-बुझाया, लेकिन ये सब प्रदर्शन पर आमादा रहे। बताया गया कि धारा 144 लागू है। इसके बावजूद संगठन के लोग मनमानी पर उतारू दिखे। आखिरकार माहौल को बिगड़ने से बचाने के लिए सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान व कोतवाल अमित सिंह ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और अकबरपुर कोतवाली पहुंचा दिया। हालांकि, कोतवाली जाने से पहले पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 10 नेताओं व कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया। बाद में सभी को जेल भेज दिया गया। जेल भेजे जाने वालों में अयोध्या मंडल अध्यक्ष निखिल राव, जिलाध्यक्ष विवेक शाही, महेंद्र, विशाल, विवेक, सूरज व मनीष शामिल हैं। कोतवाल अमित सिंह ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने वे जेल भेजने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed