{"_id":"674c9850ed303431850224fd","slug":"10-new-urban-hospitals-will-operate-in-slums-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-125417-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मलिन बस्ती में 10 नए अर्बन अस्पतालों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मलिन बस्ती में 10 नए अर्बन अस्पतालों का होगा संचालन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहरी गरीब परिवार को घर के पास इलाज मिल सके इसके लिए जल्द ही अकबरपुर, टांडा व जलालपुर तहसील में 10 नए अर्बन अस्पतालों का संचालन होगा। इनके संचालन के लिए छह भवन का चयन भी कर लिया गया है, शेष भवन के चयन का कार्य तेजी से चल रहा है। दिसंबर में सभी 10 अस्पतालों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत शहरी गरीब परिवार को घर के निकट इलाज समय पर मिल सके इसके लिए बीते माह जिले में 10 नए अर्बन अस्पतालों के संचालन का निर्णय हुआ था। इनके संचालन के लिए मलिन बस्ती के पास किराये के भवन में अस्पताल के संचालन की प्रक्रिया शुरू की गई। कटेहरी उप चुनाव के चलते इनका संचालन नहीं हो सका।
बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों के संचालन के लिए भवन को किराये पर लेने का कार्य शुरू किया। सीएमओ कार्यालय के अनुसार अकबरपुर में चार, जलालपुर व टांडा में तीन-तीन अस्पतालों का संचालन किया जाना है। विभाग के अनुसार रविवार तक छह अस्पतालों के संचालन के लिए भवन का चयन कर लिया गया है। बताया कि अकबरपुर में तीन, जलालपुर में दो व टांडा में एक भवन का चयन हो गया है। शेष भवन के चयन के लिए टीम सर्वे कर रही है ।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि दिसंबर माह में सभी अर्बन अस्पताल का संचालन कर दिया जाएगा। प्रत्येक अस्पताल में एक मेडिकल ऑफिसर, एक फार्मासिस्ट,एक वार्ड बॉय, दो स्टाफ नर्स, दो एएनएम व दो चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी।