{"_id":"68222fd4d211335744063b32","slug":"10-hours-power-cut-everyday-consumers-worried-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-134546-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हर रोज 10 घंटे बिजली कटौती, उपभोक्ता हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हर रोज 10 घंटे बिजली कटौती, उपभोक्ता हलकान
विज्ञापन
बसखारी बाजार के जलालपुर मार्ग पर जलता ट्रांसफार्मर।संवाद
अंबेडकरनगर। नई बिजली लाइन बिछाने, ट्रांसफार्मर फुंकने और लगातार ट्रिपिंग से सोमवार को शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भीषण कर्मी में उपभोक्ता हलकान नजर आए। पीने के पानी से लेकर कटीर उद्योग धंधों पर भी इसका असर दिखने को मिला।
विद्युतनगर संवाद के अनुसार टांडा के अलीगंज फीडर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन बदले का काम बीते तीन दिनों से कराया जा रहा है। इस दौरान सुबह 9 से शाम सात बजे तक क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहती है। लगातार 10 घंटे की बिजली कटौती का दंश उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। भीषण कमी में लगातार बिजली उपकरण चलने से इन्वर्टर दो से तीन घंटे में ही डिस्चार्ज हो जाते हैं। ऐसे में दोपहर के समय घरों में लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने लगातार कटौती के बजाय चार-चार घंटे के अंतराल पर एक घंटे के लिए बिजली देने की मांग की है, ताकि पानी समेत जरूरी बिजली के कार्य निपटाए जा सकें। अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था से वार्ता कर कार्य को दो भागोंं में कराने की कोशिश की जाएगी।
ट्रांसफार्मर बना आग का गोला, पूरी रात गुल रही बिजली
बसखारी संवाद के अनुसार मकोइयां उपकेंद्र के बसखारी- जलालपुर मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर रविवार दूर रात अचानक धू धूकर जल उठा। इसके बाद इससे संचालित घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने रात में जिम्मेदारों को फोन कर इसकी सूचना दी, लेकिन कोई भी बिजलीकर्मी वहां नहीं पहुंचा। पूरी रात उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। स्थानीय मनोज मद्धेशिया, कलाम शाह, कमलेश साहू, विकास अग्रहरि, बृजेंद्र दूबे आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं। कई बार ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि को लेकर अधिकारियोंं से कहा गया, इसके बाद भी क्षमता वृद्धि नहीं कराई गई। सोमवार दोपहर 12 बजे दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हुआ। दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगोंं ने चैन की सांस ली। एसडीओ वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
क्राॅस आर्म टूटा, बिजली गुल
अंबेडकनगर। जिला मुख्यालय पर भी दिनभर बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। बरवा बैरमपुर बिजली उपकेंद्र का हाल सबसे बुरा रहा। इस बिजली घर से संचालित शहरी क्षेत्र के मीरानपुर, मिर्जापुर कोड़रा, शिवपुर कॉलोनी, अयोध्या मार्ग, बनगांव मार्ग समेत एक दर्जन मोहल्लों की बिजली दिनभर आती-जाती रही। शाम चार बजे बिजली घर पर क्राॅस आर्म टूट जाने से गुल बिजली शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता धवनपाल ने बताया कि फाॅल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।