{"_id":"6446c1c3c5003eea5b036394","slug":"10-employees-nominated-for-investigation-of-election-expenditure-ambedkar-nagar-news-c-13-1-198670-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चुनावी खर्च की जांच के लिए नामित हुए 10 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चुनावी खर्च की जांच के लिए नामित हुए 10 कर्मचारी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का ब्यौरा जांचने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। कोषागार कार्यालय में 10 कर्मचारी प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि के बारे में विस्तार से लेखा-जोखा रखेंगे।
तीन नगर पालिका अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। इस बीच नामांकन के बाद से प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि का ब्यौरा जांचने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने जांच टीम को नामित कर दिया है।
जिला कोषाधिकारी जगरोपन राम ने बताया कि नगर पालिका परिषद के लिए दो-दो व नगर पंचायत के लिए एक-एक कर्मचारी को जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका अकबरपुर के लिए रामतीरथ व दिलमगन गौड़, टांडा के लिए आशीष पांडेय व दिलीपचंद्र गुप्ता तथा जलालपुर के लिए मधुमूर्ति द्विवेदी व विजयकुमार नामित किए गए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के लिए सिराजुद्दीन, इल्तिफातगंज के लिए अजीत कुमार राजभर, जहांगीरगंज के लिए अशोक उपाध्याय व राजेसुल्तानपुर के लिए जितेंद्र कुमार पांडेय को नामित किया गया है।