फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 employees absent during CMO's inspection

Ambedkar Nagar News: सीएमओ के निरीक्षण में 10 कर्मचारी नदारद

Thu, 10 Apr 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 10 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
10 employees absent during CMO's inspection
निरीक्षण के दौरान कर्मचारी से जानकारी लेते सीएमओ।
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार को सीएमओ संजय कुमार शैवाल ने जलालपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां अस्पताल में तैनात कई कर्मचारी नदारद रहे, वहीं साफ-सफाई भी ठीक नहीं मिली। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए गायब कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महावीर जयंती थी जिस आधे समय तक अस्पताल खोलने के निर्देश थे, लेकिन विभागीय दिशा निर्देशों को दरकिनार अस्पताल में तैनात कई कर्मचारी गायब रहे। निरीक्षण के दौरान अनिरुद्ध सिंह एसटीएस, पवन कुमार लैब सहायक, लैब टैक्नीशियन रामअवध, किस्मावती, स्टाफ नर्स कुमुद प्रजापति, डेंटल सहायक राकेश मौर्य, तहजीब हैदर ईओ, मोनिका मिश्रा एक्सरे टेक्नीशियन, सुरेंदर शर्मा फार्मासिस्ट, आउटसोर्सकर्मी नीलम वार्ड आया डयूटी से गायब रही। वहीं, दो दिन पहले गायब रहे आलोक वर्मा को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में गायब कर्मचारियों लेकर सीएमओ ने अधीक्षक से जवाब पूछा। ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में वार्ड, लैब, लेबर रूम, एक्सरे कक्ष आदि का निरीक्षण किया। जहां पर सही से साफ-सफाई न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इसके पहले सीएमओ ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया था। जहां सीएमएस से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
होगी कठोर कार्रवाई
बिना किसी सूचना के गायब रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जितने भी कर्मचारी गायब रहे हैं सभी का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे कठोर कार्रवाई की जाएंगी।

डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed