फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 council schools selected in PMShri scheme

Ambedkar Nagar News: पीएमश्री योजना में चयनित हुए 10 परिषदीय विद्यालय

Tue, 09 Apr 2024 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
10 council schools selected in PMShri scheme
अंबेडकरनगर। जिले के 10 प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाले डेढ़ हजार छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। संबंधित विद्यालयों को पीएमश्री योजना के तहत विकसित करने के लिए चयनित किया गया है। इससे न सिर्फ डिजिटल क्लास, लैब व लाइब्रेरी की स्थापना होगी बल्कि जर्जर हो चुके भवन को दुरुस्त करने के साथ ही खेल मैदान भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने व पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अच्छी सुविधाएं प्रदान करने को लेकर शासनस्तर पर नए नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पीएमश्री योजना के तहत एक प्राथमिक जबकि नौ कंपोजिट विद्यालयों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में 1583 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें से दस विद्यालयों का वर्ष 2023 में पीएमश्री योजना के तहत चयन हुआ था। अब नए शिक्षासत्र में 10 नए विद्यालयों का चयन हुआ है। बीएसए कार्यालय के अनुसार योजना के तहत चयनित विद्यालयों में डिजिटल लैब, डिजिटल क्लास व डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होगी। खेल मैदान के साथ ही खेल के उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही यदि विद्यालय भवन जर्जर है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यालयों का हुआ चयन
प्राथमिक विद्यालय अलीगंज, कंपोजिट विद्यालय गदायां, कंपोजिट विद्यालय माडरमऊ, कंपोजिट विद्यालय बीरखेत, कंपोजिट विद्यालय बरियावन, कंपोजिट खासपुर, कंपोजिट विद्यालय रुदऊपुर, कंपोजिट विद्यालय मंशापुर, कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ व कंपोजिट विद्यालय महमदपुर का चयन पीएमश्री योजना के तहत किया गया है।



मांगी गई रिपोर्ट
जिन 10 विद्यालयों का चयन पीएमश्री योजना के तहत किया गया है वहां के प्रधानाध्यापकों से विद्यालय से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आधार पर विद्यालय में अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। - विकास चौधरी, जिला समन्वयक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed