फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 candidates left the exam

10 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
10 candidates left the exam
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा मंगलवार को भी जारी रही। गृह विज्ञान व समाज शास्त्र की परीक्षा में कुल 10 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें मात्र एक परीक्षार्थी ही अनुपस्थित था। ऐसे में 9 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं बैक पेपर के अलग-अलग विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 39 परीक्षार्थियों की तुलना में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस बीच परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी समुचित प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को बीएनकेबी पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा प्रारंभ हुई थी। इस केंद्र पर देव इंद्रावती महाविद्यालय, संत द्वारिका पीजी कॉलेज व रामसमुझ महाविद्यालय के परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। मंगलवार को भी सेमेस्टर परीक्षा जारी रही। परीक्षा प्रभारी डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा में मंगलवार को गृह विज्ञान व समाज शास्त्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

गृह विज्ञान में सभी पंजीकृत तीन परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि समाजशास्त्र में पंजीकृत 7 की तुलना में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इस प्रकार से कुल 10 परीक्षार्थियों में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इसी प्रकार से दोनों पालियों में विभिन्न विषयों की बैक पेपर की भी परीक्षा हुई। इसमें कुल 39 परीक्षार्थी को परीक्षा देनी थी। 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर, प्राचार्या डॉ. सुचिता पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed