फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10-10 lakhs sent to the account of three orphan children

तीन अनाथ बच्चों के खाते में भेजे 10-10 लाख रुपये

Tue, 10 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
10-10 lakhs sent to the account of three orphan children
अंबेडकरनगर। कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए जिले के तीन बच्चों की मदद के लिए शासन ने पीएम केयर योजना के तहत 10-10 लाख रुपये उनके खाते में भेज दिए हैं। हालांकि इस राशि का सीधा लाभ बच्चों को 23 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद मिल सकेगा। उधर, जिला प्रोबेशन विभाग मौजूदा समय में कोरोना महामारी में अनाथ हुए या कोरोना के चलते माता, पिता में से किसी एक या फिर संरक्षक की मौत हो जाने के चलते मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 70 बच्चों को चार-चार हजार रुपये प्रतिमाह उनकी शिक्षा व पालन पोषण के लिए उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान जहां तीन बच्चे अनाथ हो गए थे, वहीं 67 बच्चे ऐसे पाए गए हैं जिनके माता, पिता में से किसी एक या फिर संरक्षक की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री केयर योजना के तहत अनाथ हो चुके जिले के तीन बच्चों के लिए शासन से 10-10 लाख रुपये बीते दिनों उनके खाते में भेज दिए गए। इसके अलावा इन सभी 70 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत प्रत्येक माह उनके संरक्षक को चार-चार हजार रुपये दिए जा हैं। इसके अलावा जिले के 67 बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत चार-चार हजार रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पात्रों को योजना का लाभ देने के साथ ही उसकी प्रतिमाह निगरानी भी की जा रही है। बताया कि प्रधानमंत्री केयर योजना के तहत अनाथ तीन बच्चों के खाते में 10-10 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। इसके अलावा 70 पात्र बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed