{"_id":"a2437d03a83c424130b917d26d72446e","slug":"1-500-people-in-the-dark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 की आबादी अंधेरे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 की आबादी अंधेरे में
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि महरुआ विद्युत केंद्र से जुड़े गूगुरगंज चौराहे पर लगभग 150 घरों को आपूर्ति देने के लिए 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। उपभोक्ताओं के मुताबिक भार के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है।
विज्ञापन
कई बार इसे बढ़वाने को लेकर आवाज भी उठाया गया, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। लगातार बढ़ रहे लोड व जर्जर हो रहे उपकरण के चलते चार दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया।
विज्ञापन
इसके बाद से 1500 की आबादी अंधेरे में है। उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना विभागीय कर्मचारियों को दी, लेकिन अब तक कोई सुध लेने नहीं पहुंचा है। ऐसे में अब इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्ता राजेश व प्रदीप ने अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू से ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन