{"_id":"591e04704f1c1ba57af22896","slug":"yugat-fees-increased-by-rs-2-051-in-insurance-insurance-would-also-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में यूजीएटी की फीस 2051 रुपये बढ़ी, बीमा भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में यूजीएटी की फीस 2051 रुपये बढ़ी, बीमा भी होगा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूजीएटी एवं पीजीएटी एवं क्रेट की प्रवेश परीक्षा के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके साथ विवि प्रशासन ने इस बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को फीस में सालाना 2051 रुपये बढ़ोतरी करके तगड़ा झटका भी दे दिया है। यूजीएटी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी इस बार 2975 रुपये फीस भरेंगे और जिन विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल वाले विषय भी होंगे, उन्हें 150 रुपये अतिरिक्त देना होगा। पिछले वर्ष तक यूजीएटी की फीस मात्र 924 रुपये थी जबकि प्रैक्टिकल वाले विषय लेने पर पहले भी 150 रुपये ही फीस थी। हालांकि इस बार विद्यार्थियों का बीमा भी किया जाएगा, जिसकी रकम फीस में ही जुड़ी होगी।
सत्र 2017-18 के लिए लागू नए फीस एक्सट्रैक्चर में यूजीएटी (कला) में ट्यूशन फीस प्रतिमाह 12 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये, पीजी में 15 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये तथा क्रेट में 18 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दी है। ट्यूशन फीस के साथ डेवलपमेंट चार्ज, एक्सटेंशन चार्ज, लाइब्रेरी फीस, बीमा की रकम भी जुड़ी होगी। बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बातचीत में इविवि प्रवेश परीक्षा के निदेशक प्रोफेसर मनमोहन कृष्ण ने बताया कि फीस बढ़ाने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि विवि के गृहकर समेत अन्य खर्चों में इजाफा हो रहा है। इसके साथ केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सातवां वेतन आयोग लागू करने के लिए 30 फीसदी रकम की व्यवस्था विवि को स्वयं करनी होगी। बताया कि विद्यार्थियों के बीमा कराने की योजना लंबे समय से बन रही थी। इस बार उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। बीमा प्रीमियम शुल्क फीस में निर्धारित किया गया है।
यूजीएटी प्रवेश परीक्षा की तिथियां 00
बीए, बीकॉम की 30 को
बीए एवं बीकॉम के लिए प्रवेश परीक्षा 30 मई को होगी। बीए की परीक्षा सुबह नौ से 11.30 एवं बीकॉम की दिन में दो से शाम 4.30 बजे के होगी।
बीएससी, बीएएलएलबी की 31 को, बीएफए/बीपीए की एक जून को
बीएससी एवं बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा 31 मई होगी, जबकि बीएफए/बीपीए की परीक्षा एक जून को होगी। बीएससी की परीक्षा सुबह नौ से 11.30 बजे एवं बीएएलएलबी की दिन में दो से 4.30 बजे के बीच होगी। इसी तरह बीएफए/बीपीए की परीक्षा सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
यूजीएटी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 जून को घोषित किया जाएगा।
पीजीएटी प्रवेश परीक्षा की तिथियां
एलएलबी की प्रवेश परीक्षा सात जून, पीजीएटी (ऑल कन्वेंशनल विषय की प्रवेश परीक्षा आठ जून को तथा एमकॉम एवं एलएलएम की प्रवेश परीक्षा नौ जून को होगी। यह सभी परीक्षाएं सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच होंगी।
एलएलबी प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 जून तथा अन्य दोनों पाठ्यक्रमों का परिणाम 28 जून को घोषित होगा।
क्रेट की प्रवेश परीक्षा 29 जून को
क्रेट की प्रवेश परीक्षा नौ जून को होगी। यह परीक्षा दोपहर दो से शाम 4.30 बजे के बीच होगी और इसका परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में आएगा। क्रेट में क्वालिफाई करने के बाद विभाग में इंटरव्यू होगा। फिर अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) में विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 21 एवं 22 मई को होगी। 21 मई को सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच एमएससी फूड टेक्नालॉजी, एमएससी नेचुरल साइंस, बीवोक फूड प्रोसेसिंग एेंड टेक्नालॉजी तथा दिन में दो से शाम 4.30 बजे बीच एमसीए, बीसीए, पीजीडीसीए की परीक्षा होगी। इसी तरह 22 मई को सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच बीए इन फैशन डिजाइन एेंड टेक्नालॉजी, दो वर्षीय एडवांस डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन एेंड टेक्नालॉजी, दो वर्षीय डिप्लोमा इन कंप्यूटर एडेड फैशन डिजाइन, एमवोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नालॉजी तथा दिन में दो से शाम 4.30 बजे के बची बीए इन मीडिया स्टडीज, बीवोक इन मीडिया स्टडीज एवं एमवोक इन मीडिया स्टडीज की प्रवेश परीक्षा होगी।
पीजीएटी ऑल कन्वेंशनल विषय की प्रवेश परीक्षा में 100 नंबर के 50 प्रश्न जीएस के होंगे, जबकि 100-100 अंक के 50-50 प्रश्न विषय से संबंधित होंगे। इसी तरह एमकॉम एवं एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में 100 अंक के 50 प्रश्न जीएस के होंगे, जबकि 200 अंक के 100 प्रश्न विषय से संबंधित होंगे। एलएलएम में लीगल एप्टीट्यूड के प्रश्न शामिल होंगे। इसी तरह क्रेट में 50 अंकों के 25 प्रश्न मल्टीपल च्वाइस, 150 अंक के 10 प्रश्न 75 शब्दों में, 50 अंक के दो प्रश्न 150 शब्दों में तथा 50 अंक का एक प्रश्न विस्तृत लिखना होगा।
0 इविवि ने देश के नौ शहरों में आवेदन करने की व्यवस्था की। विद्यार्थियों को ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन आवेदन का विकल्प दिया गया।
0 एक लाख 10 हजार 184 विद्यार्थियों ने किए यूजीएटी, पीजीएटी एवं क्रेट के लिए किए आवेदन।
0 93145 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन और 17039 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए।
0 बंगलूरू से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मिलाकर कुल 44 आवेदन। इन सभी के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की व्यवस्था की गई है।
0 पीजीएटी-2 नॉन कन्वेंशनल 16 विषय के लिए 4539 ने किए ऑनलाइन आवेदन।
0 इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के लिए 1304 किए ऑनलाइन आवेदन।
00
शहर ऑनलाइन आवेदन ऑफलाइन आवेदन
कोलकाता 307
बंगलूरू 19 25
दिल्ली 893 1823
बरेली 268 867
वाराणसी 2475 12695
कानपुर 626 1868
लखनऊ 1497 6562
गोरखरपुर 861 1824
इलाहाबाद 1093 62892
इलाहाबाद। इविवि यूजीएटी, पीजीएटी एवं क्रेट की प्रवेश परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्रों को ऑनलाइन कर देगा। जिनके प्रवेश पत्रों में किसी भी तरह की गड़बड़ी होगी, उन्हें प्रवेश पत्रों के ऑनलाइन होने की तिथि से दो दिन के भीतर विवि को सूचित करना होगा, क्योंकि अंतिम रूप से प्रवेश पत्र जारी होने के बाद किसी तरह का संशोधन नहीं हो सकेगा।
यूजीएटी एवं पीजीएटी में आवेदन एवं विवि में उपलब्ध सीटें
कोर्स कुल आवेदन उपलब्ध सीटें
बीए 23204 3200
बीकॉम 9920 578
बीएससी (होमसाइंस) 370 45
बीएससी (बायोलॉजी) 7424 300
बीएससी (मैथ्स) 22682 900
बीपीए 54 45
बीएफए 532 30
नोट: इसमें डिग्री कॉलेजों में उपलब्ध सीटों का जिक्र नहीं है
बीए एलएलबी (पांच वर्ष) 4036 120
एलएबी (तीन वर्ष) 12369 900
एमबीए 862 46