{"_id":"6474685ca218d824640d9ef5","slug":"youth-who-went-to-settle-children-s-dispute-attacked-with-iron-rod-condition-critical-referred-to-medical-co-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : बच्चों का विवाद सुलझाने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला, हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : बच्चों का विवाद सुलझाने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला, हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर
Mon, 29 May 2023 02:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 May 2023 02:24 PM IST
सार
बच्चों के विवाद में बीच बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। मारपीट कर रहे लोगों ने युवक पर ही हमला बोल दिया। सर पर रॉड से प्रहार करने के चलते उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
बच्चों के विवाद को शांत और सुलझाने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी सदानंद यादव का बेटा सुभाष यादव ट्रक ड्राइवर है। सोमवार को वह रानीगंज बाजार आकर घर लौट रहा था। गांव से पहुंचने से पहले रास्ते की एक बाग में पड़ोसी गांव के कुछ बच्चों के साथ उसके घर के बच्चों के साथ कुछ विवाद हो रहा था।
विज्ञापन
बच्चों का विवाद देखकर वह बीच में पहुंचकर विवाद को शांत कराने का प्रयास करने लगे। पड़ोसी गांव के बच्चों के घरवाले भी पहुंचे। आरोप है कि पड़ोसी गांव के आरोपितों ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में परिजन प्राइवेट गाड़ी से लेकर रानीगंज सीएचसी पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर हालत में जिला मेडिकल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन