फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth threatened over complaint regarding sand mining

Prayagraj News: बालू खनन की शिकायत पर युवक को दी धमकी

Tue, 28 Jul 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 28 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Youth threatened over complaint regarding sand mining
धरवारा और सुलमई गांव में टोंस नदी से कथित अवैध बालू खनन और भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। अवैध बालू कारोबार की शिकायत करने वाले एक युवक को फोन पर कथित तौर पर धमकी देने का आरोप है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने की जा रही है। बातचीत के दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर भी कई दावे किए गए हैं। अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश शुरू होने से पहले टोंस नदी से मशीनों के जरिये बड़े पैमाने पर बालू निकालकर विभिन्न स्थानों पर डंप कर दी गई थी। अब बरसात में बालू के दाम बढ़ने पर उसी स्टॉक को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। रात के समय ओवरलोड डंपर और ट्रक बिना वैध अभिलेखों के बालू लेकर क्षेत्र से बाहर निकलते हैं, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed