फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth shot dead for protesting beating friend

घर लौट रहे युवक को मारी गोली

Wed, 01 Jan 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead for protesting beating friend
प्रयागराज। चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावों को धता बताते हुए बदमाशों ने दारागंज के अलोपीबाग में राहुल सोनकर(30) को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली उसकी जांघ में लगी जिससे वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

राहुल पुत्र राकेश सोनकर निवासी दरियाबाद, अतरसुइया सब्जी व्यापारी है। वह दारागंज के अलोपीबाग में सब्जी की दुकान चलाता है। मंगलवार रात 12 बजे के करीब वह अपने दो दोस्तों दारागंज निवासी टीटू, अंकुश के साथ अलोपीबाग चौराहे के पास मौजूद था। इसी दौरान वहां पांच बदमाश आ धमके। इनमें से तीन डिस्कवर बाइक व दो पैदल थे। आते ही हमलावरों ने असलहा निकाल लिया और टीटू को पीटने लगे। राहुल ने बीचबचाव किया तो हमलावरों ने उस पर फायर झोंक दिया। जिसमें गोली जांघ में लगते ही वह लहुलुहान हो गया। उधर तब तक हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल राहुल को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची जहां उसे भर्ती कर लिया गया। टीटू से हमलावरों का किस बात को लेकर विवाद था, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस देर रात तक मामले में जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed