फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth sent to jail in case of assault dies, villagers get angry after dead body arrives

Prayagraj : जेल भेजे गए युवक की मौत, परिजनों ने पिटाई से मौत का लगाया आरोप, गांव में फोर्स तैनात

Thu, 04 Apr 2024 05:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 05:19 PM IST
सार

सरायममरेज थाना क्षेत्र के बंदीपट्टी निवासी इंद्रजीत यादव (29) की जेल में तबियत खराब होने पर बुधवार देर रात एसआरएन अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने थाना अध्यक्ष और जेल प्रशासन को मौत का जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन
Youth sent to jail in case of assault dies, villagers get angry after dead body arrives
जेल में कैदी की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सराय ममरेज क्षेत्र के बंदी पट्टी गांव के एक युवक की जेल में मौत होने के बाद हड़कंप मच गया है। युवक का शव जब गांव लाया गया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


सरायममरेज थाना क्षेत्र के बंदीपट्टी निवासी इंद्रजीत यादव (29) की जेल में तबियत खराब होने पर बुधवार देर रात एसआरएन अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने थाना अध्यक्ष और जेल प्रशासन को मौत का जिम्मेदार बताया है। इसे लेकर परिजनों और क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन


भूमि विवाद में 23 मार्च को देर रात पड़ोसी मो. शाकिर, मो. जाबिर के बीच मारपीट हुई थी। उसके बाद पुलिस विपक्षियों की तहरीर पर दूसरे दिन इंद्रजीत समेत घर के पांच लोगों का चालान कर जेल भेज दिया था। परिजनों का आरोप है पुलिस इंद्रजीत को थाने में बहुत मारा पीटा था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं उसके बाद बिना इलाज कराए ही उसे जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed