फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   "Youth Parliament in the debate on Notbandi

‘यूथ पार्लियामेंट’ में हुई नोटबंदी पर बहस

Sun, 29 Jan 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 29 Jan 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
"Youth Parliament in the debate on Notbandi
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में देश भर से जुटे छात्र-छात्राओं ने नोटबंदी, महिला सुरक्षा समेत अनेक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी की। मौका था शनिवार को विधि संकाय में पहली बार शुरू हो रहे नेशनल यूथ पार्लियामेंट का। सत्ता पक्ष की भूमिका निभा रहे विद्यार्थियों ने संसद में बिल भी पेश किए। यहां संसदीय कार्यप्रणाली की तरह पक्ष और विपक्ष में बहस हुई।
विज्ञापन


आयोजन विधि विभाग की ओर से मार्गदर्शन संस्था के सहयोग से हो रहा है। इसमें बीएचयू के अलावा महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हरियाणा आदि के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। राज्यसभा में विद्यार्थियों ने नोटबंदी के पक्ष और विपक्ष में राय रखी। वहीं लोकसभा में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर बहस हुई। इनके अलावा पैनल डिस्कशन भी हुआ। इसमें थर्ड जेंडर के कानूनी अधिकारों पर चर्चा हुई। इन बिंदुओं पर रविवार को भी बहस होगी तथा विधेयक पर फैसला होगा।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आरके चौबे यूथ पार्लियामेंट के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मजबूत विपक्ष की जरूरत बताई। कार्यक्रम को रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला, डॉ.अभिषेक कुमार आदि ने संबोधित किया। समन्वयक डॉ.श्लेष गौतम ने कार्यक्रम के बारे में बताया। आयोजन में कार्तिकेय मिश्रा, प्रज्ञा, स्मृति, शुचिता, उदिति का विशेष योगदना रहा। कृष्णम पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रज्ञान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल यूथ पॉर्लियामेंट में शामिल विद्यार्थियों ने कार्टून के माध्यमों से नेताओं पर तंज भी कसे। विधि संकाय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मुलायम सिंह यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, मायावती समेत अनेक नेताओं के थर्माकोल से बने कटऑउट लगे थेे। साथ में उनसे जुड़ी कुछ  बातें लिखी थीं। विद्यार्थियों ने संसद आदि के मॉडल भी तैयार किए थे। विश्वविद्यालय में नेशनल यूथ पॉर्लियामेंट अब हर साल होगा। मार्गदर्शन संस्था के सहयोग से दो दिनी कार्यक्रम पहली बार आयोजित हो रहा है। इसके उद्घाटन मौके पर विधि के अध्यक्ष प्रोफेसर आरके चौबे ने घोषणा की कि यह आयोजन अब हर साल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed