फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth murdered in Mauaima, dead body found on the roof of tube well

Prayagraj : मऊआइमा में युवक की हत्या, ट्यूबवेल की छत पर मिला शव

Sun, 08 Sep 2024 11:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 11:54 AM IST
सार

महमदपुर सराअली गांव निवासी पन्नालाल मौर्य का पुत्र रवि मौर्य (18) फाफामऊ में स्थित एक रेस्टूरेंट में काम करता था। शुक्रवार को वह घर आया था। इसके बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। रातभर घर न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे।

विज्ञापन
Youth murdered in Mauaima, dead body found on the roof of tube well
घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्राम महमदपुर सराय अली निवासी रवि मौर्या (19) पुत्र पन्ना लाल की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल की छत पर रविवार को उसका शव बरामद हुआ। वारदात की जानकारी पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम महमदपुर सराय अली निवासी पन्ना लाल मौर्या की चाय नाश्ता की दुकान गांव में है। उनका बड़ा बेटा रवि मौर्या फाफामऊ स्थित एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। शुक्रवार को वह रेस्टोरेंट से तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आया। रात नौ बजे रवि मौर्या फोन से बातें करते हुए घर से निकला। उसने परिवार वालों से बताया कि वह थोड़ी देर में आएगा।
विज्ञापन


इसके बाद से उसका पता न चलने पर परिजन मऊआइमा थाना पहुंचे और शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार सुबह घर से 500 मीटर दूर स्थित एक तालाब के पास गांव के प्यारे लाल शर्मा के ट्यूबवेल की छत पर उसका शव बरामद हुआ। गले में रस्सी से कसकर उसकी हत्या की गई थी। सिर में गहरी चोट के निशान भी थे और शव फूल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि की हत्या की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। यहां ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शराब की शीशी भी मिली। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जांच-पड़ताल की।

Youth murdered in Mauaima, dead body found on the roof of tube well
रवि मौर्य। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

मृतक की मां संगीता देवी, पिता पन्ना लाल मौर्या, छोटे भाई सनी, छोटी बहन शिवानी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता पन्ना लाल मौर्या ने मऊआइमा थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारतीय ने कहा कि परिजनों से पूछताछ और सर्विलांस के सहयोग से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

किसी परिचित ने बुलाया था

रवि की हत्या के बाद चर्चा रही कि उसे किसी परिचित ने फोन कर बुलाया था। मौके पर ही उसने परिचितों के साथ शराब पी होगी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कॉल डिटेल से खुलेगा हत्या का राज

रवि ने शुक्रवार रात नौ बजे किससे बात की यह मोबाइल की कॉल डिटेल से साफ होगा। पुलिस उससे अंतिम समय में बात करने वालों की तलाश कर रही है। उनसे पूछताछ के बाद ही रवि की हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed