Prayagraj : रानीमंडी में दोस्त ने पैसे की लेनदेन में युवक की हत्या कर शव कूड़े में फेंका, सड़क पर उतरे नागरिक
अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानीमंडी निवासी अभिषेक कुशवाहा उर्फ तन्नू (24) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वजनी वस्तु के प्रहार से उसका चेहरा विकृत हो गया था। हत्यारों ने शव को कार से ले जाकर कूड़ा घर के पास फेंक दिया। शुक्रवार को सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानीमंडी स्थित कूड़ा घर के पास बृहस्पतिवार सुबह खून से लथपथ युवक का शव मिला। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। उधर, दोपहर में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने अतरसुइया थाने पहुंचे रानीमंडी निवासी राजेश कुशवाहा को युवक का फोटो दिखाया गया।
पोस्टमार्टम हाउस में उन्होंने शव की पहचान बेटे अभिषेक उर्फ तन्नू (24) के रूप में की। राजेश की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव नहीं परिजनों ने देर रात अतरसुइया चौराहे पर चक्का जाम कर हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि पैसे के लेनदेन की वजह से अभिषेक की हत्या की गई है।
बुधवार शाम 20 रुपये लेकर घर से निकला था
ऑटो चालक राजेश ने बताया कि अभिषेक बुधवार शाम करीब 7:30 बजे उनसे 20 रुपये लेकर घर से निकला था। रात नौ बजे फोन करने पर उसने कहा कि आधे घंटे में आ रहा हूं। घर नहीं लौटने पर 10:30 बजे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आने लगा। अभिषेक के नहीं आने पर कुछ दूर उसे खोजा और उसके दोस्तों को फोन किया, लेकिन बेटे का कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह दुर्गा पार्क की तरफ जाने पर पता चला कि अभिषेक खुशहाल पर्वत निवासी आदित्य मालवीय के साथ गया था।
सिर में चोट लगने से हुई मौत; जानवरों ने नाक, आंख व चेहरा नोचा
बृहस्पतिवार शाम को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें पता चला कि जानवर उसकी पूरी नाक खा गए थे। इसके अलावा दाहिनी आंख और बांयी तरफ का चेहरा नोचा हुआ था। दोनों कंधों व दाहिने घुटने पर गंभीर चोट के निशान थे, जबकि युवक की मौत सिर के पीछे लगे गंभीर चोट की वजह से हुई थी।
नंदी के घर के बाहर शव रखकर चक्का जाम करने की थी तैयारी
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को बहादुरगंज स्थित मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के घर के बाहर रखकर चक्का जाम करने की तैयारी कर रहे थे। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने शव को मॉर्चरी में ही रखवा दिया। उधर, शव नहीं मिलने से गुस्साए परिजनों ने अतरसुइया चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार सुबह परिजनों को शव सौंप कर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ 307 का कराया है मुकदमा
एसीपी अतरसुइया पुष्कर वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आदित्य और घूरपुर निवासी कल्लू उर्फ आकाश अभिषेक को बाइक से साथ ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। इसके बाद हत्या कर रात बुधवार रात डेढ़ बजे कार से शव को कूड़ा घर के पास फेंकते नजर आए हैं। आदित्य और अभिषेक दोनों दोस्त थे। पैसे के लेनदेन की वजह से आदित्य ने अपने साथी के मिलकर अभिषेक की हत्या की है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पहले भी 307 का मुकदमा दर्ज कराया है। अभिषेक तीन बेटों में बड़ा सबसे बड़ा था। राजेश के दो बेटे दिव्यांग हैं। उनकी पत्नी नीलम खुल्दाबाद स्थित बाल सुधार गृह में नौकरी करती हैं।