फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   youth murder news in chheoki prayagraj accused run away

Prayagraj : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मार कर हत्या, आरोपी फरार, छिवकी में देर रात हुई वारदात

Thu, 15 Aug 2024 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 12:06 PM IST
सार

नैनी थाना क्षेत्र के छिवकी गांव निवासी राजकुमार भारतीय का 24 वर्षीय पुत्र अंकित भारतीय डिश का काम करता था। उसका गांव के ही रहने वाले मोहित पंडा पुत्र राजू पंडा से किसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार की रात 9:30 बजे गांव में ही स्थित एक किराने की दुकान के समीप दोनों में विवाद हो गया।

विज्ञापन
youth murder news in chheoki prayagraj accused run away
अंकित भारतीय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में नैनी थाना क्षेत्र के छिवकी गांव में बुधवार रात एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर पहुंची नैनी पुलिस आरोपी के परिजनों और गांववालों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

विज्ञापन

नैनी थाना क्षेत्र के छिवकी गांव निवासी राजकुमार भारतीय का 24 वर्षीय पुत्र अंकित भारतीय डिश का काम करता था। उसका गांव के ही रहने वाले मोहित पंडा पुत्र राजू पंडा से किसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार की रात 9:30 बजे गांव में ही स्थित एक किराने की दुकान के समीप दोनों में विवाद हो गया। इस दाैरान मोहित ने चाकू निकालकर अंकित पर कई वार कर दिए, जिससे उसका पेट फट गया। आननफानन घरवाले उसे स्थानीय अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


यहां से डाॅक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर गांव में तनाव बढ़ गया। युवक की मौत की सूचना पर नैनी पुलिस गांव पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस आरोपी के परिजनों और गांववालों से मामले में पूछताछ कर रही है। गांववालों ने बताया कि इसके पहले भी दोनों की बीच कई बार विवाद हो चुका था। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इंस्पेक्टर नैनी वैभव सिंह का कहना है कि आरोपी मोहित को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed