फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth killed in Prayagraj shot dead

प्रयागराज में शादी से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या 

Fri, 31 May 2019 02:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in Prayagraj shot dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
 थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में बुधवार रात घर लौट रहे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सुबह नाले में लाश मिली तो हड़कंप मच गया। उसकी बाइक कुछ दूर पर पड़ी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मामले में तीन भाइयों को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन


करछना थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी कौशलेश यादव (22) पुत्र लाल चंद्र यादव गांव में ही रहकर किसानी करता था। तीन-चार दिन पहले ही गांव के ही रामबाबू यादव और इनके भाई अजय कुमार यादव पुत्र स्व. मुल्लुर यादव से रास्ते में घर बनाने को लेकर कौशलेश से विवाद हुआ था। जिसे घरवालों ने गंभीरता से नहीं लिया था। बुधवार रात बीरपुर गांव में फौजदार यादव के घर आयोजित शादी में शामिल होकर वह बाइक से घर आ रहा था।
विज्ञापन


गांव से कुछ दूर पर ही उसे गोली मार दी गई। उसकी लाश नाले में पड़ी मिली। बाइक भी कुछ दूर पर पड़ी थी। मृतक के पिता लालचंद यादव के तहरीर पर रामबाबू यादव, अजय यादव, दिनेश कुमार व विनोद यादव को नामजद किया गया है। आरोप है कि रामबाबू व अजय ने अपने दो अन्य साथियों विनोद व दिनेश के साथ कौशलेश को साजिश के तहत शराब पिलाई और फिर हत्या कर दी। सूचना पर एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सच्चिदानंद व इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। रास्ते को लेकर हुए विवाद और शराब पीने के दौरान हुई घटना पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन पहले आया था
कौशलेश तीन भाईयों अभिराम यादव व रत्नेश यादव में सबसे बड़ा था। वह मुंबई में नौकरी करता था। 15 दिनों पहले ही गांव आया था। जिसकी शादी करछना थाना क्षेत्र के डीहा गाव में दो वर्ष पहले उर्मिला के साथ हुई थी। आठ माह का लड़का सत्यम है। जिसमें सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 


आपराधिक किस्म का है दिनेश
करछना (ब्यूरो)। क्षेत्र के मड़वा गांव के समीप कौशलेश की हत्या में नामजद दिनेश कुमार यादव का आपराधिक इतिहास रहा है, जो कई घटनाओं में शामिल था। जिनके खिलाफ  करछना थाऩे में कई मामले दर्ज है। अभी छह महीने जेल काटकर जमानत पर रिहा होकर गांव आया था। जिसका गिरोह काफी लंबा है, जो क्षेत्र में आए दिन लूट, छिनैती और हत्या सहित संगीन मामलों को अंजाम देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed