फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth killed after being struck by a four-wheeler; body mangled.

Prayagraj : चार पहिया वाहन की चपेट में आकर युवक की माैत, शव के चीथड़े उड़े

Fri, 24 Jul 2026 06:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jul 2026 06:41 PM IST
सार

झूंसी थाना क्षेत्र के कटका वार्ड के तुलापुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चार पहिया वाहन ने 18 वर्षीय युवक लक्की भारतीय को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि शव के चीथड़े उड़ गए और वह कई टुकड़ों में बंट गया।

विज्ञापन
Youth killed after being struck by a four-wheeler; body mangled.
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के कटका वार्ड के तुलापुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चार पहिया वाहन ने 18 वर्षीय युवक लक्की भारतीय को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि शव के चीथड़े उड़ गए और वह कई टुकड़ों में बंट गया। लक्की भारतीय अपने चाचा के साथ स्कूटी से झूंसी के मलावा गांव स्थित ननिहाल जा रहा था। अज्ञात वाहन के कुचलने से उसके शरीर के पेट के पास से कई हिस्से हो गए। उसका एक पैर और धड़ का हिस्सा अलग होकर कुछ दूरी पर पड़ा मिला। आशंका है कि नो एंट्री छूटने के बाद किसी ट्रक ने उसे टक्कर मारी होगी।

विज्ञापन


इसके बाद शव वाहन के चक्के में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। बारिश रुकने पर रात करीब नौ बजे ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत शव देखा। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका भी जताई, हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ों को बटोरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में लक्की के चाचा को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


देर रात तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने घंटों प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में परिजनों ने मृतक की पहचान की। मृतक वर्षीय लक्की भारतीय (18) पुत्र खन्ना भारतीय था। वह तिलकनगर, अल्लापुर थाना जॉर्जटाउन का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का शरीर पेट के पास से अलग हो गया था। एक पैर और धड़ अलग होकर दूर पड़ा था। पुलिस ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी शुरुआत में शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि जिस स्कूटी से युवक जा रहा था, वह बुधवार को ही खरीदी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed