फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth from Mirzapur dies in Manda road accident; mutilated body found near canal culvert.

Prayagraj : मिर्जापुर के युवक की मांडा सड़क हादसे में मौत, नहर पुलिया के पास मिला क्षत-विक्षत शव

Sun, 14 Jun 2026 04:52 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jun 2026 04:52 PM IST
सार

रिश्तेदारी से घर लौट रहे एक युवक की तेज रफ्तार ने जान ले ली। रविवार सुबह मांडा थाना क्षेत्र के सुरवां दलापुर-टिकरी मार्ग स्थित महुअरी कला गांव के पास नहर पुलिया के समीप उसका क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Youth from Mirzapur dies in Manda road accident; mutilated body found near canal culvert.
आशीष मौर्य। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

रिश्तेदारी से घर लौट रहे एक युवक की तेज रफ्तार ने जान ले ली। रविवार सुबह मांडा थाना क्षेत्र के सुरवां दलापुर-टिकरी मार्ग स्थित महुअरी कला गांव के पास नहर पुलिया के समीप उसका क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के छोटी सिहौली गांव निवासी आशीष मौर्य (24) पुत्र रामधारी शनिवार को अपने रिश्तेदारी में खुरमा गांव आया था। देर रात वह बाइक से घर लौटने के लिए निकला, लेकिन सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। अलसुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल वर्मा और दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर युवक की क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल के पास पड़ी सीमेंट की मोटी पाइप पर खून के छींटे भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सड़क पर तीखा मोड़ होने के कारण तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक हादसे का शिकार हो गया।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मां मीरा देवी, भाई सूरज और बहनों किरण व लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक आशीष अविवाहित था और घर पर रहकर इलेक्ट्रिक मैकेनिक का काम करता था। परिवार के भरण-पोषण में भी जिम्मेदारी निभाता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed