फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth drowns in Yamuna while taking selfie while standing on boat, dies

Prayagraj : नाव पर खड़े होकर सेल्फी लेते समय युवक यमुना में समाया, 15 दिन पहले ही नए घर में हुआ था शिफ्ट

Wed, 08 Feb 2023 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 11:07 PM IST
सार

अरैल घाट पर बुधवार की दोपहर अपने भतीजे के साथ स्नान करने गया युवक नाव पर खड़े होकर सेल्फी ले ले रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Youth drowns in Yamuna while taking selfie while standing on boat, dies
Prayagraj News : नैनी में युवकी की गंगा में डूबने से मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 

विज्ञापन

अरैल गंगा घाट पर बुधवार दोपहार घाट किनारे खड़ी नाव पर अपने मौसी के लड़के के साथ सेल्फी लेते समय युवक नदी के गहरे पानी में समा गया। साथ खड़े युवक ने शोर मचाया तो आस-पास खड़े लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पास मौजूद 20 बटालियन के गोताखोरों ने युवक को पानी से निकाला। उसे एसआरएन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युुवक की डूबने की सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते हुए घाट पर पहुंच गए। मृतक युवक पीएसी में हेड कांस्टेबल हैं। बताया जाता है कि परिवार के लोग 15 दिन पहले ही गृह प्रवेश कर नैनी स्थित एडीए पाठक में नए मकान में शिफ्ट हुए थे।

Youth drowns in Yamuna while taking selfie while standing on boat, dies
Prayagraj News : नैनी में युवकी की गंगा में डूबने से मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

मिर्जापुर लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा डिहुली निवासी रूद्र प्रताप सिंह 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात है। नैनी एडीए पाठक मार्केट में उनका परिवार रहता है। उनका पुत्र मार्तंड प्रताप सिंह बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार को वह अपने मौसी के लड़के सुधांशु सिंह पुत्र सुधीर कुमार सिंह के साथ अरैल गंगा घाट पर स्नान करने गया था। वह दोनों अरैल पक्के घाट के सामने नाव पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे।

इसी दौरान नाव डगमगाने पर मार्तंड पानी में गिर गया। सुधांशु ने यह देखकर शोर मचाया तो आस-पास मौजूद लोग इकट्ठा हो गया। सूचना पर पास के नाव में मौजूद बीस बटालियन के गोताखोर मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरू की। सुधांशु की सूचना पर मां गीता सिंह व उसका भाई राघवेंद्र प्रताप सिंह परिचितों के साथ रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।

घाट पर मां गीता देवी रोते रोते बेहोश हो गई। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला। करीब पौन घंटे बाद मार्तंड को गोताखोरों ने पानी से बाहर निकला। उसे तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया। इंस्पेक्टर नैनी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। परिजनों के आग्रह पर पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed