{"_id":"69df2d9c265a790bb806ef67","slug":"youth-digitally-arrested-for-cyber-fraud-of-rs-16-lakh-blamed-for-national-security-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagaj : युवक को डिजिटल अरेस्ट कर 16 लाख की साइबर ठगी, राष्ट्रीय सुरक्षा का बताया दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagaj : युवक को डिजिटल अरेस्ट कर 16 लाख की साइबर ठगी, राष्ट्रीय सुरक्षा का बताया दोषी
Wed, 15 Apr 2026 11:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:48 AM IST
सार
साइबर ठगों ने एक युवक को डिजिटल अरेस्ट कर उसके खाते से 16 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर मामले का दोषी बता कर डिजिटल अरेस्ट कर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
साइबर ठगों ने एक युवक को डिजिटल अरेस्ट कर उसके खाते से 16 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर मामले का दोषी बता कर डिजिटल अरेस्ट कर वारदात को अंजाम दिया है। राजरूपपुर निवासी लक्ष्मी कांत तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मार्च 2026 को कॉल बताया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के गंभीर केस में फंस गया है। इसके बाद ठगों ने पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर कहा कि ऑनलाइन माध्यम से अपने सभी म्यूचुअल फंड और एफडी की रकम एक सुरक्षित खाते में ट्रांसफर कर दे।
विज्ञापन
इस पर पीड़ित ने अलग तारीखों में कुल 16 लाख रुपये तीन किश्तों में ट्रांसफर कर दिए। जिनमें 25 मार्च को 3 लाख, 27 मार्च को 4 लाख और 30 मार्च को 9 लाख रुपये शामिल है। बाद में जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर पुलिस को सूचना देकर एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर पुलिस ने खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का नया तरीका, सतर्क रहने की जरूरत
साइबर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का नया तरीका है, जिसमें ठग वीडियो कॉल या फोन के जरिए लोगों को डराकर उन्हें अपने नियंत्रण में रखते हैं और पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल से सतर्क रहें और संदिग्ध फोन काॅल होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
विज्ञापन