फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth dies during treatment, body left on road traffic jam

Prayagraj News: इलाज के दौरान युवक की मौत, सड़क पर शव रख किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:57 AM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment, body left on road traffic jam
उतरांव थाना क्षेत्र के मंडौर गांव निवासी पवन कुमार विश्वकर्म (32) पुत्र राजा राम 24 सितंबर को लगभग नौ बजे रात स्कूटी से अपनी फर्नीचर की दुकान से गांव में दूध लेने गया था। वापस आते वक्त वह गांव के हनुमान मंदिर के पास स्कूटी लेकर अचेत अवस्था में पड़ा था। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

परिजन उसे गंभीर हालत में लखनऊ ले गए। जहां 26 सितंबर को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को उसका शव जब घर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जगतपुर से बलीपुर संपर्क मार्ग बाधित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर उतरांव पुलिस एवं एसीपी हंडिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की जिद पर अड़े थे।
सूचना पर थानाध्यक्ष उतरावं प्रीतम कुमार तिवारी व एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए एफआईआर करने का आश्वासन दिया। मृतक के पिता राजाराम का आरोप है कि जमीन की रंजिश को लेकर बेटे को मारा गया है। पिता की तहरीर पर मंडौर गांव निवासी मो. इरफान, मो. जिशान, मो. इरफान, खलीकुन्निशा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। तब जाकर परिजनों ने मार्ग से शव को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। फर्नीचर का कार्य करता था। उसके एक बेटा व एक बेटी है। उसकी पत्नी संजू देवी महिला मोर्चा भाजपा बहादुरपुर ब्लॉक की महामंत्री हैं। बेटे की मौत से मां मालती देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है इनसे पीड़ित परिवार का जमीन विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed