फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth dies after bike crashes into culvert barricading

Prayagraj News: पुलिया की बैरिकेडिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 22 Sep 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 22 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike crashes into culvert barricading
फोटो कैप्शन: मांडा: मृतक सुरजीत की फाइल फोटो।फोटो कैप्शन: मांडा: युवक की सड़क हादसे में मौत क - फोटो : credit
बरौंधा बाजार से रविवार शाम घर लौट रहे बदौआ गांव निवासी सुरजीत (23) पुत्र ओंकारनाथ आदिवासी की धनवाल गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। शाम करीब सात बजे पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल सुरजीत को परिजन निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज, मिर्जापुर ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। दूसरी तरफ शव घर पहुंचते ही मां राजकुमारी, पत्नी शांति देवी, भाई अनिल, कपिल, रणजीत और बहन महक का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

भाई कपिल के मुताबिक, सुरजीत की शादी बीते 13 मई को शांति देवी के साथ हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। चार भाइयों और एक बहन में वह तीसरे नंबर पर था। पिता ओंकारनाथ मुंबई में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed