फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth creates ruckus by climbing on the tower of high tension line

प्रयागराज : हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़कर युवक ने काटा हंगामा, पुलिस को घंटों छकाया

Tue, 25 Apr 2023 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 01:17 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के खीरी गांव निवासी एक युवक सोमवार सुबह हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़कर जमकर हंगामा काटा। युवक को टॉवर पर चढ़ा देकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Youth creates ruckus by climbing on the tower of high tension line
विद्युत टॉवर पर चढ़कर विरोध जताता युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के खीरी गांव निवासी एक युवक सोमवार सुबह हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़कर जमकर हंगामा काटा। युवक को टॉवर पर चढ़ा देकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद वह उतरने का तैयार नहीं था। सूचना पर कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझा बुझाकर टॉवर से नीचे उतारा।

विज्ञापन

उक्त गांव निवासी सुरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मोनू पुत्र कृपाकांत द्विवेदी के खिलाफ बीते 14 अप्रैल को उसके बड़े पिता ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही वह काफी नाराज चल रहा था। सोमवार सुबह नौ बजे वह हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। उसका आरोप था कि उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन उसके द्वारा की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


बड़े पिता शिव नरेश द्विवेदी ने 14 अप्रैल को मारपीटा का मुकदमा लिखाया था। टॉवर पर युवक को चढ़ा देख ग्रामीण व उसके परिजन भी पहुंच गए। वह उसे नीचे उतरने के लिए समझा रहे थे, लेकिन वह किसी की बात नहीं मान रहा था। सूचना पर कौंधियारा पुलिस पहुंची और उसकी शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed