{"_id":"5e98ac9d8ebc3e76b3253c93","slug":"youth-becoming-helpers-of-the-needy-city-desk-news-ald2735204174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों के लिए मददगार बने युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों के लिए मददगार बने युवा
विज्ञापन
लॉकडाउन में फंसे तथा बेरोजगार हुए परिवारों के लिए बड़ी संख्या में युवा मददगार बनकर सामने आए हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा, अखिलेश गुप्ता, पियूष श्रीवास्तव समेत अनेक युवाओं की ओर से लगातार 20 दिनों से भोजन तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है। इन लोगों ने संस्थाएं भी बना रखी है, जिससे कई अन्य युवा एवं शहरी जुड़े हैं। अब इस काम को जारी रखने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है।
समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू तथा उनके साथी चिल्ड्रेन अस्पताल तथा आसपास के क्षेत्रों में रोजाना खाना के 200 पैकेट वितरित करते हैं। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में भोजन के पैकेट तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कर रहे हैं। अखिलेश का कहना है कि हर रोज अलग-अलग लोगों को आटा, सब्जी आदि की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी जाती है। अदील हमजा ने टीम इंसानियत का गठन किया और उसमें मदद करने वालों के माध्यम से जरूरतमंदों को राशन, साबुन तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अदील का कहना है कि अलग-अलग मोहल्लों में किराए पर रहने वाले छात्र बहुत परेशान हैं। स्थिति यह है कि उन्हें एक दिन राशन न मिले तो भूखे ही सोना पड़ेगा। प्रशासन को उनके बारे में सोचना चाहिए। सीएमपी के छात्र नेता रहे पियूष श्रीवास्तव अपने वाहन से जगह-जगह घूमकर सड़क के किनारे रह रहे लोगों तक खाना पहुंचाते हैं। इनके अलावा मयंक यादव, शिवम सिंह आदि कई युवा हैं, जो इस कठिन परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इन युवाओं का कहना है कि उनकी पूरी कोशिश है कि लॉकडाउन की अवधि तक यह काम जारी रख पाएं।
फोटो न खींचे कार्यकर्ता : अखिलेश
जरूरतमंदों को भोजन वितरण के लिए सपा की ओर से भी कम्युनिटी किचन बनाए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी अलग-अलग स्तर पर नेताओं को दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से भोजन वितरण की फोटो नहीं खींचने की हिदायत दी है। उन्होंने जिला एवं महानगर पदाधिकारियों से फोटो खींच कर व्हाट्सअप और फेसबुक पर डालने वालों को चिह्नित कर सूची मांगी है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्ण मूर्ति यादव, महानगर अध्यक्ष मो.इफतेखार हुसैन, सै.मो.अस्करी आदि ने अखिलेश यादव के इस निर्देश से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और फोटो न खींचने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री ने भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के अन्य निर्देशाें का पालन करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
महिलाएं तैयार कर रहीं मास्क, होगा मुफ्त वितरण
प्रगतिशील महिला संगठन की ओर से मास्क तैयार कर गरीबों में मुफत वितरण का अभियान शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत घूरपुर से हुई थी। अब बीकर, दरबारी, जसरा, मौहरिया, रेरा, जारी आदि स्थानों पर भी मास्क तैयार किए जा रहे हैं। महिलाओं के इस अभियान में सहयोग के लिए ग्रामीण भी आगे आ रहे हैं तथा कपड़े का इतजाम उन्हीं की ओर से किया जा रहा है।