{"_id":"652fd4cb75f532dadc067224","slug":"youth-arrested-with-600-vials-of-banned-corex-syrup-used-while-intoxicated-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : 600 शीशी प्रतिबंधित कोरेक्स सीरप के साथ युवक गिरफ्तार, नशे में किया जाता है प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : 600 शीशी प्रतिबंधित कोरेक्स सीरप के साथ युवक गिरफ्तार, नशे में किया जाता है प्रयोग
Wed, 18 Oct 2023 06:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Oct 2023 06:21 PM IST
सार
पूछताछ के बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट व औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को मध्य प्रदेश के सीधी पुलिस लेड़ियारी निवासी अखिलेश केसरवानी पुत्र रामकृष्ण को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
कफ सीरप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खीरी पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को 600 सीसी कोरेक्स सीरप के साथ गिरफ्तार किया है। राजकुमार विश्वकर्मा 24 पुत्र संतलाल विश्वकर्मा निवासी नीबी थाना खीरी द्वारा मंगलवार को कार से नशे में प्रयोग की जाने वाली प्रतिबंधित कोरेक्स सीरप कही ले जाया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार और टीम ने उसे लेड़ियारी बाजार के समीप तुलसी मोड़ पर गिरफ्तार कर लिया। कार में पांच पेटी में लगभग 600 सीसी प्रतिबंधित कोरेक्स सीरप बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट व औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को मध्य प्रदेश के सीधी पुलिस लेड़ियारी निवासी अखिलेश केसरवानी पुत्र रामकृष्ण को गिरफ्तार किया गया था। एमपी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि खीरी थाने के लेडियारी से अवैध कोरेक्स लाकर सीधी रीवा कटनी जबलपुर में सप्लाई करता था।
विज्ञापन