फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth angry at SSP transfer, expressed ange

एसएसपी के तबादले पर भड़के युवा, जताया आक्रोश

Tue, 16 Jun 2020 09:13 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Jun 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Youth angry at SSP transfer, expressed ange
शिक्षक भर्ती न्यूज - फोटो : prayagraj
    विज्ञापन
  • सोशल मीडिया पर सरकार पर साधा निशाना, शहर में भी प्रदर्शन
  • कहा- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को मिली ईमानदारी की सजा 

प्रयागराज। 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का तबादला चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में सैकड़ों ट्वीट-पोस्ट कर युवाओं ने सरकार की इस कार्रवाई पर निशाना साधा तो शहर में भी राजनीतिक समेत अन्य दलों ने प्रदर्शन किए। आरोप लगाया कि एसएसपी को ईमानदारी की सजा मिली। 



एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का सोमवार रात अचानक उनके पद से हटा दिया गया। उन्हें कहीं पोस्टिंग न देकर फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है। सुबह जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को मिलीं, यह घटना चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर तो सुबह से ही शासन के इस निर्णय की आलोचना होने लगी। ट्विटर व फेसबुक पर सैकड़ों यूजरों ने कमेंट किए। किसी ने इसे हैरान कर देने वाला निर्णय बताया तो किसी ने इसे ईमानदारी से काम करने का तोहफा बताते हुए कटाक्ष किया। बहुत से यूजर ऐसे भी रहे जिन्होंने शिक्षक भर्ती में धांधली कर लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने पर एसएसपी का आभार भी जताया।
विज्ञापन



उधर इविवि परिसर समेत अन्य जगहों पर राजनीतिक दलों व अन्य संगठनों ने भी एसएसपी को हटाए जाने की कार्रवाई का विरोध जताया। 69 हजार शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप लगाकर इविवि छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों, एनएसयूआई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिस तरह से शिक्षक भर्ती घोटाले का भंडाफोड़ करने वाले एसएसपी का तबादला किया गया, उससे यही लगता है कि यह धांधली सरकार के संरक्षण में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी, विवेकानंद पाठक, पूर्व महामंत्री सुरेश यादव, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, अनिल पांडेय, हसीब अहमद, शिरीष चंद्र दुबे समेत अन्य शामिल रहे। उधर आम आदमी पार्टी ने भी विरोध जताया। प्रवक्ता सत्यम राय संघर्ष ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस तरह तबादला करके मजबूती से काम कर रहे अफसरों का मनोबल तोड़ना चाहती है। 

ट्वीट को 15 हजार लोगों ने किया लाइक
इससे पहले रात तबादले की खबर मिलने के बाद रात 1.30 बजे के करीब आईपीएस सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने एसएसपी प्रयागराज के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने खुद को मिले प्यार व भरोसे के लिए जिले के लोगों का आभार जताया। साथ ही यह भी कामना की कि उनका यह भरोसा पुलिस पर हमेशा बने रहे। उनके इस ट्वीट को 15 हजार लोगों ने लाइक जबकि 3200  लोगों ने रीट्वीट किया। इसके साथ ही सैकड़ों लोगों ने कमेंट भी किए। 


सख्त फैसले, पुलिस की सुधारी छवि
आईपीएस सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज अपने कार्यकाल में सख्त फैसलों के लिए तो जाने ही गए, जनता से पारस्परिक संवाद व मातहतों की छवि सुधारने के लिए भी उन्हें वाहवाही मिली। एक दिन पहले ही उन्होंने मास्क न लगाने पर सत्ता पक्ष के विधायक पर जुर्माने की कार्रवाई की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आम लोगों से नियमित मुखातिब होकर समस्याओं के निस्तारण के अंदाज ने भी उन्हें खासा चर्चित किया। भ्रष्टाचार रोकने के लिए उन्होंने गलती मिलने पर मातहतों को भी नहीं बख्शा और लगातार कड़ी कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया। 

ट्विटर पर आए कुछ कमेंट
0 आपने समस्याओं का जिस त्वरित गति से निस्तारण किया, प्रयागराज सदैव आपका ऋणी रहेगा। -नीलेश त्रिपाठी
0 ईमानदारी से काम करने की सजा मिली है। -ललित कुमार
0 10 दिन पहले ही उन्होंने शिक्षक भर्ती में धांधली का भांडा फोड़ा था। बाकी तो आप समझदार हैं। योज्य शिक्षक आपको याद रखेगा।  शिवोम शाक्यवंशी
0 69 हजार शिक्षक भर्ती में धांधली का खुलासा करने पर आपको नमन।- रामानंद यादव
0 आपके ट्रांसफर से यह सिद्ध होता है कि सरकार जांच के नाम पर लीपापोती कर रही है। ।- एके सिंह
0 69 हजार शिक्षक भर्ती में आपने जो भी किया, उसके लिए हम सभी ईमानदार छात्र आपके आभारी रहेंगे।-सुशील सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed