प्रयागराज में दिवाली से पहले पूरा होगा अपने घर का सपना, पीडीए कर रहा आवंटन की तैयारी
पीडीए ने मिशन संगम को गति देने के लिए दिवाली से पहले करीब एक हजार लोगों के अपने घर का सपना पूरा करने का निर्णय लिया है। इसमें विभिन्न आवासीय योजनाओं के सभी श्रेणियों के आवासीय भवन और व्यावसायिक भूखंड पारदर्शी व्यवस्था के तहत आवंटित किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीए ने मिशन संगम को गति देने के लिए दिवाली से पहले करीब एक हजार लोगों के अपने घर का सपना पूरा करने का निर्णय लिया है। इसमें विभिन्न आवासीय योजनाओं के सभी श्रेणियों के आवासीय भवन और व्यावसायिक भूखंड पारदर्शी व्यवस्था के तहत आवंटित किए जाएंगे। पीडीए के मिशन संगम अभियान के तहत लोगों को जल्द मकान देने के लिए अफसर रिक्त भवनों की सूची बनाने में जुटे हैं। इन रिक्त भवनों की संख्या करीब पांच सौ है, जो चिन्हीकरण में बढ़ सकती है। साथ ही सौ से अधिक व्यावसायिक संपत्तियां भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। दिवाली से पहले इस संबंध में विज्ञापन जारी किया जाएगा। सरकारी दरों पर अच्छी लोकेशन वाले कीमती भवनों, भूखंडों की सूची प्राधिकरण की वेबसाइड पर अपलोड की जाएगी।
प्राधिकरण की कालिंदीपुरम में मौसम विहार आवास योजना, जागृति विहार, नैनी में यमुना विहार के साथ एक दर्जन से अधिक पुरानी आवासीय योजनाओं में विभिन्न आय वर्गों के रिक्त भवन चिह्नित किए गए हैं। इसमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी के साथ टू और थ्री बीएचके फ्लैट शामिल होंगे। इनकी कीमत दस से 50 लाख के बीच होगी, लेकिन सर्वाधिक भवन 35 से 40 लाख रुपये के बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। खास यह है कि इन भवनों को पूर्व की दरों पर बिक्री के लिए फिर से तैयार किया जा रहा है। साफ है कि सभी भवनों को मरम्मत और रंगरोगन के बाद आवंटियों को देने की तैयारी है।
पीडीए की आवासीय योजनाओं के रिक्त भवनों के साथ कुछ नई योजनाओं के फ्लैट लोगों को पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया के तहत दिए जाएंगे। शासन के निर्देश पर आवंटन नियमों का पालन किया जाएगा। कुछ वर्गों के लिए विशेष छूट का भी प्राविधान किया जाएगा। दिवाली तक मिशन संगम के इस अभियान का आगाज होगा।- अरविंद चौहान, उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण