फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Younger brother beaten to death over residential land

Prayagraj News: आबादी की जमीन को लेकर छोटे भाई को पीट-पीट कर मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Younger brother beaten to death over residential land
थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में बुधवार को आबादी की जमीन को लेकर हुए विवाद में दिनेश कुमार बिंद(30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि बड़े भाई शिव शंकर ने ही इस घटना को अंजाम दिया और फिर मौके से भाग निकला। आरोपी ने अपनी मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया, जिसका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने देर रात उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन

दिनेश धौरहरा गांव का रहने वाला था और मजदूरी करता था। उसके दो और भाइयों में सबसे बड़ा शिवशंकर और दूसरे नंबर पर अशोक है। तीनों भाई मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। घर के बगल में ही आबादी की जमीन है जिस पर कब्जे को लेकर तीनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर भी तीनों में इसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। आरोप है कि इसी दौरान आक्रोशित होकर शिवशंकर छोटे भाई दिनेश को मारने के लिए दौड़ा। बीचबचाव के लिए मां फूल कुमारी आई तो उस पर हमला बोल दिया जिससे वह बेसुध धोकर जमीन पर गिर पड़ी। बेटा दिनेश मां को बचाने आया तो आरोपी ने उस पर ही डंडे से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

ताबड़तोड़ हुए हमले में दिनेश संभल नहीं सका और जमीन पर गिरकर बेसुध हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मां बेटे को सीएचसी धनपुर ले गई जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें शहर लाकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया। हंडिया एसीपी पंकज लवानिया ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर सूत्रों ने बताया कि देर रात हंडिया क्षेत्र से ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed