{"_id":"6a39295dfbc741933b068b69","slug":"young-woman-killed-after-being-hit-by-a-speeding-car-family-devastated-and-alleging-murder-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, लगाया हत्या आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, लगाया हत्या आरोप
Mon, 22 Jun 2026 05:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:53 PM IST
सार
झूंसी थाना क्षेत्र पटेलनगर गांव में रविवार की दोपहर कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झूंसी थाना क्षेत्र पटेलनगर गांव में रविवार की दोपहर कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। देर शाम तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई थी। थरवई थाना क्षेत्र के मेडुआ सहसो निवासी निर्मला देवी पत्नी लालचंद्र की 20 बर्षीय बेटी मनीता अपने चचेरी बहन शिवानी वर्मा को बाइक में बैठाकर पटेलनगर गांव दवा लेने जा रही थी।
विज्ञापन
पटेलनगर चौराहे के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बेटी मनीता ने मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम। मचा रहा। एसओ झूंसी महेश मिस्र ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन