फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man who came to the High Court to marry a Hindu girlfriend committed suicide by injecting poison

प्रयागराज : हिंदू प्रेमिका के साथ शादी करने हाईकोर्ट आए युवक ने जहर का इंजेक्शन लगाकर दी जान

Thu, 08 Sep 2022 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 08:30 PM IST
सार

देवरिया के खुखुंदू इलाके का रहने वाला आरिफ अंसारी (22) गोरखपुर में एक हास्पिटल में काम करता था। यहीं पर बांसगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा (20) से उसकी दोस्ती हो गई।

विज्ञापन
young man who came to the High Court to marry a Hindu girlfriend committed suicide by injecting poison
poison demo, जहर, poison - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिविल लाइंस में हाईकोर्ट के सामने गुरुकृपा होटल में बुधवार की रात युवक ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली। बगल में ही उसकी प्रेमिका सो रही थी। उसे सुबह पता चला तो वह चीखने लगी। दोनों दस दिन पहले गोरखपुर से भागे थे। हाईकोर्ट में गुहार लगाने के लिए वे एक वकील से मिलने यहां पहुंचे थे लेकिन युवक की हिम्मत जवाब दे गई। दोनों अलग अलग धर्मों के थे। 

विज्ञापन



देवरिया के खुखुंदू इलाके का रहने वाला आरिफ अंसारी (22) गोरखपुर में एक हास्पिटल में काम करता था। यहीं पर बांसगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा (20) से उसकी दोस्ती हो गई। जल्द ही यह बात फैलनी लगी तो छात्रा के घर वालों ने उनके मिलने जुलने पर रोक लगा दी। आरिफ को धमकाया भी गया। घर वालों ने छात्रा का मोबाइल भी छीन लिया था। हालांकि तब तक दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया था। 29 अगस्त को आरिफ और छात्रा गोरखपुर से भाग निकले। वे सीधे प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने एक वकील से संपर्क किया। वकील ने इस प्रकरण में खर्च के बारे में बताया। 

विज्ञापन

प्राइवेट नौकरी करने वाले आरिफ के लिए यह बहुत ज्यादा था। इस बीच यह भी पता चला कि छात्रा के घर वालों ने आरिफ के खिलाफ बांसगांव थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। सूचना के बाद दोनों लखनऊ पहुंचे। एक दो दिन रहने के बाद आगरा गए। फिर वहां से अजमेर चले गए। इस बीच उनके पास पैसे खत्म होने लगे थे। वे दोबारा लखनऊ पहुंचे और खुदकुशी का निर्णय ले लिया। 


हालांकि छात्रा के समझाने पर दोनों ने निर्णय को एक दिन के लिए टाल दिया। आरिफ और छात्रा वकील से मिलने के लिए सात सितंबर को दोबारा प्रयागराज आ गए। यहां वकील से फिर बात की गई लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिला। आरिफ बुरी तरह से टूट गया था। एफआईआर दर्ज हो गई थी। पैसे भी पास में नहीं थे। दूसरे धर्म का होने के कारण शादी भी कोर्ट में ही होनी थी। शाम को उसने छात्रा से फिर खुदकुशी की बात कही। 


वह दवा की दुकान से जहर और इंजेक्शन ले आया और छात्रा के सोने के बाद उसने जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों के घर वालों को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घर वालों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

दोनों ने साथ में लिया था खुदकुशी का निर्णय 
आरिफ और छात्रा बुधवार को प्रयागराज पहुंचे और हाईकोर्ट के सामने गुरु कृपा होटल का कमरा ले लिया। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने और पैसे खत्म हो जान के कारण वह अवसाद में चला गया था। वह बार बार कह रहा था कि ‘दुनिया हमे मिलने नहीं देगी, लेकिन मौत एक कर देगी’।


खुदकुशी ही एकमात्र रास्ता है, लेकिन रात में छात्रा ने उसे काफी समझाया बुझाया। कहा कि सुबह एक बार और वकील से बात की जाएगी। हो सकता है कि कोई रास्ता निकल आए, लेकिन आरिफ के मन में कुछ और ही था। छात्रा के सोने के बाद उसने जहरीला इंजेक्शन लगा लिया। सुबह जब छात्रा सोकर उठी तो आरिफ के मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। छात्रा चीखने लगी। पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन

देर रात पहुंचे दोनों के घर वाले 
होटल में युवक की खुदकुशी की खबर सुनकर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस फोर्स के साथ पहुंच गए। छात्रा चीख चीखकर रो रही थी। काफी देर बाद वह सामान्य हुई। उसने बताया कि घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्हें और कोई रास्ता नहीं सूझा तो गोरखपुर से भाग निकले।


दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। हम दोनों ही खुदकुशी करना चाहते थे, लेकिन आरिफ ने उसके सोने के बाद जहरीला इंजेक्शन लगा लिया। इंस्पेक्टर ने घर वालों का नंबर लेकर सूचना दी। दोनों के घर वाले यहां पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed