फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man who came to keep the goods in the rented house hanged himself

प्रयागराज : किराये के मकान में सामान रखने आए युवक ने फांसी लगाई, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 20 Nov 2022 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 10:50 PM IST
सार

करछना निवासी कमलापति पाल किसानी करते हैं। उनके तीन बेटों में हरेंद्र सबसे छोटा था। उसने आठ अक्तूबर को धूमनगंज के न्याय नगर में किराये का कमरा लिया। पुलिस के मुताबिक, मकान मालिक अनिल मिश्रा को बताया कि वह पढ़ाई करता है।

विज्ञापन
young man who came to keep the goods in the rented house hanged himself
सुसाइड - फोटो : social media

विस्तार

धूमनगंज में किराये के मकान में सामान रखने आए हरेंद्र पाल (26) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने खुदकुशी क्यों की, इसकी वजह नहीं साफ हो सकी। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन



करछना निवासी कमलापति पाल किसानी करते हैं। उनके तीन बेटों में हरेंद्र सबसे छोटा था। उसने आठ अक्तूबर को धूमनगंज के न्याय नगर में किराये का कमरा लिया। पुलिस के मुताबिक, मकान मालिक अनिल मिश्रा को बताया कि वह पढ़ाई करता है। 
विज्ञापन



इसके बाद वह नहीं आया। शनिवार को वह अपना सामान लेकर पहुंचा। पूछने पर बताया कि उसे डेंगू हो गया था और यही वजह है कि वह सामान शिफ्ट नहीं कर पाया था। शनिवार दोपहर बहुत देर तक वह बाहर नहीं आया तो मकान मालिक को शक हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उसने कई बार आवाज दी लेकिन जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर देखा कि वह फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवारवाले भी वजह नहीं बता पा रहे हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed