फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man was staying at home with mother's Dead Body of 25 days, people were stunned

25 दिन से मां की लाश के साथ घर में रह रहा था सिरफिरा युवक, वजह जान दंग रह गए लोग

Thu, 04 Mar 2021 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Mar 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
young man was staying at home with mother's Dead Body of 25 days, people were stunned
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झूंसी कोहना गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक घर से बुजुर्ग महिला की 25 दिन पुरानी लाश बरामद हुई तो हड़कंप मच गया। सबसे ज्यादा हैरत इस बात की थी कि बुजुर्ग महिला का बेटा लाश के साथ 25 दिन से रह रहा था। उसने यह बात किसी से नहीं बताई थी। जब भीषण दुर्गंध फैली तो मुहल्ले वालों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तलाशी ली तो तीन रजाई के अंदर लाश पड़ी थी। कुछ हिस्से कंकाल बन गए थे। पुलिस ने सनकी बेटे को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

young man was staying at home with mother's Dead Body of 25 days, people were stunned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

झूंसी कोहना गांव की तकरीबन 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुग्गन अपने 50 साल के बेटे शहजादे उर्फ झींगुर के साथ रहती थी। दो बेटियां हैं। वे उसी गांव के दूसरे मुहल्ले में रहती हैं। सुग्गन को मुहल्ले वालों ने 25 दिनों से नहीं देखा था। उसके घर से पिछले कई दिनों से दुर्गंध आ रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुर्गंध असहनीय हो गई तो किसी ने अंदर जाकर देखा वहां जमीन पर एक के ऊपर कई रजाई पड़ी हुई थी। वहीं से दुर्गंध आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

young man was staying at home with mother's Dead Body of 25 days, people were stunned
लाश - फोटो : demo pic

मुहल्ले वालों को जानकारी दी तो वे समझ गए कि रजाई में सुग्गन की ही लाश है। जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने देखा तो तीन रजाई के अंदर सुग्गन की लाश थी। उसके शरीर का काफी हिस्सा कंकाल में तब्दील हो गया था। शरीर के एक हिस्से के हाथ और पैर के पंजे गायब थे। उसका चेहरा और आंखें भी गायब हो चुकी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग महिला सुग्गन के बेटे शहजादे उर्फ झिंगुर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

young man was staying at home with mother's Dead Body of 25 days, people were stunned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूरी घटना से गांव की बस्ती के ग्रामीण भी सकते में हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद कहा जा सकता है कि सुग्गन का बेटा मनोरोगी है। पूछने पर ऊल जुलूल उत्तर दे रहा था। सुग्गन की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद होगी। गांव के दूसरे मुहल्ले में सुग्गन की दो बेटियां रहती हैं। सूचना पर वे भी पहुंची और अपने भाई को कोसती रहीं कि मां की मौत 25 दिन पहले हो गई। उसने आज तक कुछ नहीं बताया था।

young man was staying at home with mother's Dead Body of 25 days, people were stunned
Dead body - फोटो : पिक्साबे

दिमागी हालत खराब होने से पत्नी ने भी दिया है छोड़, कई साल से नहाया तक नहीं

शहजादे का निकाह सोरांव की युवती से हुआ था लेकिन उसकी दीमागी हालत ठीक न होने के कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। तब से वह वापस नहीं लौटी। शहजादे अपनी मां सुग्गन के साथ रहता था। दीमागी हालत ठीक न होने के कारण दोनों बहनों ने भी उससे दूरी बना रखी थी। मोहल्लेवालों की मानेे तो वह पिछले कई साल से नहाना तो दूर मुंह तक नही धोया था। सुबह उठते ही पशुओं को चराने के लिए लेकर चला जाता था। बाद में शाम को घर वापस लौटता था। इसके बाद खाना बनाता और खाने के बाद सो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed